फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many trains cancelled due to gurjer movement till 17 february

गुर्जर आंदोलन के चलते निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें, नए कलेवर में दिखेगी पद्मावत एक्सप्रेस

Thu, 14 Feb 2019 04:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Feb 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
many trains cancelled due to gurjer movement till 17 february
- फोटो : डेमो
कोटा मंडल में गुर्जर आंदोलन के चलते 17 फरवरी तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है, जबकि कई ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। बुधवार को पटना-कोटा व  कोटा-पटना एक्सप्रेस अचानक कैंसिल कर दी गई, जिससे यात्रियों ने चारबाग स्टेशन पर हंगामा किया।
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों को रिफं ड दिलाया। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस को बुधवार को ग्वालियर-आगरा कैंट के रास्ते गुजारा गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी को 19039/40 बांद्रा-मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस व 13238/39 कोटा-पटना-कोटा एक्सप्रेस, 15 को  कोटा-पटना व पाटलिपुत्र उदयपुर हमसफर और 17 को  मुजफ्फरपुर-बांद्रा अवध एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। 
विज्ञापन


वहीं कैफियत एक्सप्रेस 16  फरवरी से आजमगढ़ के सरायमीर स्टेशन पर भी रुकेगी। 

संवारी जा रहीं पुष्पक की बोगियां भी

many trains cancelled due to gurjer movement till 17 february
पद्मावत एक्सप्रेस एक मार्च से नए कलेवर में पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत ट्रेन की बोगियों की खूबसूरती व सुविधाओं में वृद्धि की जा रही है। वहीं पुष्पक एक्सप्रेस की बोगियों को भी संवारा जा रहा है।

प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 14207/08 पद्मावत एक्सप्रेस में फिलहाल पारंपरिक बोगियों का इस्तेमाल हो रहा है। रेलवे प्रशासन प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत इसकी बोगियों का कलेवर बदल रहा है। इसमें आंतरिक खूबसूरती के साथ ही दीवारों का भी रंगरोगन किया जाएगा। यात्रियों के बेहतर अनुभव के लिए ट्रेन में सीनरी व टॉयलेट में बदलाव किए जा रहे हैं।

सभी 20 बोगियाें में ये बदलाव नजर आएंगे। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की बोगियों को भी संवारेगी। रैक के सभी 72 कोचों को नए कलेवर में ढाला जाएगा, जिस पर करीब 57 लाख रुपये खर्च होंगे। हालांकि, इस कार्य में अभी समय लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। बता दें कि इससे पूर्व प्रोजेक्ट उत्कृष्ट के तहत चंडीगढ़ एक्सप्रेस में बदलाव किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed