फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many trains cancel due to non interlocking work

सद्भावना सहित कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त, नौ से 19 मार्च तक संचालन रहेगा प्रभावित

Sat, 06 Mar 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
many trains cancel due to non interlocking work
पूर्व मध्य रेलवे के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सद्भावना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 9 से 19 मार्च तक निरस्त रहेंगी। जबकि कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल सद्भावना स्पेशल (04018) 10 से 17 मार्च तक निरस्त रहेगी। वहीं, 11 से 18 मार्च तक रक्सौल से चलने वाली रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस (04017), 11 व 18 मार्च को मुजफ्फरपुर से चलने वाली मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद स्पेशल (05269), 13 व 20 मार्च को अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल (05270), 10, 12, 17 व 19 मार्च को रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस (04007), 09, 11, 16 व 18 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल (04008), 12 व 14 मार्च को आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल (04016), 14 व 16 मार्च को रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस (04015), 11 व 12 मार्च को पोरबंदर-मुजफ्फरपुर स्पेशल (09269), 14 व 15 मार्च को मुजफ्फरपुर-पोरबंदर (09269), 13 मार्च को देहरादून-मुजफ्फरपुर (05002), 15 मार्च को मुजफ्फरपुर-देहरादून (05001), 15 व 17 मार्च को अमृतसर-जयनगर (04650), 16 व 18 मार्च को अमृतसर-जयनगर (04674), 17 व 18 मार्च को जयनगर-अमृतसर (04673), 19 मार्च को जयनगर-अमृतसर (04649) निरस्त रहेगी। 16, 17 व 18 मार्च को नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली-सहरसा (02554) को छपरा-मुजफ्फरपुर के मध्य 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा। जबकि आठ मार्च को मुजफ्फरपुर-देहरादून (05001) स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय से 90 मिनट देरी से रवाना होगी।
विज्ञापन

ये ट्रेनें चलेंगी बदले रूट से
बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09038) 15, 17 व 19 मार्च को बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। ऐसे ही 15 से 19 मार्च तक मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस (02557) स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, छपरा, सीवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर के रास्ते, 14 से 18 मार्च तक आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल (02558) गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, सीवान, छपरा और हाजीपुर के रास्ते, 16 व 18 मार्च को बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09040) शाहपुर, पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, थावे, कप्तानगंज व गोरखपुर के रास्ते, 15 से 18 मार्च तक नई दिल्ली-सहरसा (02564) हाजीपुर, शाहपुर, पटोरी व बरौनी के रास्ते, 14 मार्च को एर्णाकुलम-बरौनी (02522) हाजीपुर, शाहपुर, पटोरी, बरौनी के रास्ते, 15 मार्च को बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल (09039) गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, सीवान, छपरा, हाजीपुर, षाहपुर, पटोरी, बरौनी के रास्ते, 16 व 17 मार्च को बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल (09037) गोरखपुर, कप्तानगंज, थावे, सीवान, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर, पटोरी व बरौनी के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed