फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many SP and BSp leaders will join BJP in Uttar Pradesh.

यूपी में सपा व बसपा के कई और बड़े नेता थामेंगे भाजपा का झंडा, पूरी योजना तैयार

Sat, 03 Aug 2019 01:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Aug 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Many SP and BSp leaders will join BJP in Uttar Pradesh.
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : PTI

भाजपा के बूथों को सपा-बसपा और कांग्रेस मुक्त बनाने के अभियान का असर दिखने लगा है। नीरज शेखर के बाद सपा के एक और राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर ने भी सदन की सदस्यता से त्यागपत्र देकर यह साबित कर दिया है। राज्यसभा के सभापति ने नागर का त्यागपत्र मंजूर भी कर लिया।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, उनकी पत्नी अमिता सिंह और नीरज तो अब भाजपाई भी हो चुके हैं। नागर के भी भाजपा में शामिल होने के संकेत हैं। जल्द ही कुछ अन्य राज्यसभा सदस्य, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद तथा मौजूदा विधायक भी भाजपा का झंडा थामे नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों में से एक जल्द ही सदन की सदस्यता छोड़ सकते हैं। शेष राज्यसभा की उत्तर प्रदेश से जुड़ी सीटों के उपचुनाव के बाद सदन की सदस्यता और पार्टी छोड़ेंगे ताकि उपचुनाव के जरिये उन्हें दोबारा भाजपा से राज्यसभा भेजना सुनिश्चित रहे। इसकी पूरी पटकथा लिखी जा चुकी है। इंतजार सिर्फ मौके का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पूर्व मंत्री, पूर्व सांसदों व वर्तमान विधायकों के दिलों में भी राष्ट्रवाद की हलचल हिलोरें लेने लगी हैं। हालांकि मौजूदा विधायकों को शामिल कराने के लिए इंतजार सिर्फ ऐसे समीकरणों का है कि इनकी सदन की सदस्यता बची रहे।

ये चेहरे होंगे भाजपाई

सूत्रों के अनुसार, पूर्वांचल के एक राजघराने से संबंधित पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री भी जल्द ही भगवा चोला ओढ़े नजर आ सकते हैं। इसी तरह सुल्तानपुर के तीन प्रमुख बसपा नेताओं का मन भी अब हाथी पर बैठे-बैठे ऊबने लगा है। लिहाजा इनकी इच्छा हाथी से उतरकर कमल थामने की है। इनमें दो पूर्व मंत्री और एक पूर्व विधायक हैं।

इन लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही कमल खिलाने में मदद करके भाजपा में शामिल होने की पृष्ठभूमि तैयार कर ली थी। इन सभी की भाजपा नेतृत्व से बात भी हो चुकी है। पर, भाजपा इन्हें इस तरह शामिल कराना चाहती है कि विपक्ष में भगदड़ का संदेश जाए।

भाजपा में शामिल होने के इच्छुक पूर्व विधायक की इच्छा अपने पुत्र को अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के साथ राजनीति में प्रवेश दिलाने की भी है।

इनका भी बदल चुका है मन

सुल्तानपुर के एक पड़ोसी जिले के मौजूदा विधायक की इच्छा भी अब भाजपा के साथ आगे चलने की है। जिस पार्टी से ये विधायक हैं, उसके तीन अन्य विधायक भी भाजपा में जाने की तैयारी कर चुके हैं।

भाजपा नेतृत्व को इंतजार सिर्फ इस बात का है कि कुछ अन्य विधायक भी इनके साथ आ जाएं तो विधानसभा में मौजूदा दल का विभाजन कर इनकी सदस्यता सुरक्षित रखते हुए भाजपाई बनाया जा सके।

सपा सरकार में चर्चित मंत्री रहे एक नेता के परिवार के भी जल्द ही भाजपाई होने की खबर है। इस परिवार ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में काम कर इसकी तैयारी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed