{"_id":"662b61906964c5cc33041b36","slug":"many-people-injured-due-to-swing-breaking-in-mela-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: मेले में लगा झूला टूटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल, एक की हालत गंभीर, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: मेले में लगा झूला टूटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल, एक की हालत गंभीर, मची भगदड़
Fri, 26 Apr 2024 01:40 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:40 PM IST
सार
बाबा की दरगाह पर लगे विशाल मेले में झूला टूट जाने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में घायल एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के जरवलरोड थाना के अंतर्गत नगर पंचायत जरवल के बाबा अहमद शाह नगर में स्थित मजार पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष बाबा अहमद शाह का उर्श मनाया जा रहा था। बीती रात उर्श पर बाबा के दरगाह पर विशाल मेले का भी आयोजन होता है।
विज्ञापन
मेले मे तमाम तरह के दूर दराज के व्यापारी मेले मे आकर अपनी दुकानें लगाते हैं। रात्रि मे लगभग 10 बजे मेले मे लगा झूला टूटने से तमाम बच्चे चोटिल हो गये। झूला टूटने से जो उसमे बैठे थे उनके साथ ही जो लोग उसके बगल खड़े थे वह भी चोटिल हुए।
विज्ञापन
झूले में बैठी सूफिया (16) पुत्री वसीम निवासी बसहियापाते, विकास खण्ड जरवल, प्रतिभा चौधरी पुत्री पलटू राम चौधरी, अनीशा खातून पत्नि कल्लू निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद, सोहेल अहमद पुत्र अजीज उनके दो बच्चे निवासी तकिया समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की झूला हाथ से चलने वाला था, जब झूला टूटा है उस समय उसमे लोग बैठ रहे थे। झूला चल नहीं रहा था। उर्स मेले में झूला टूटने से भगदड़ मच गई। चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया।
सूफिया का एक पैर टूट गया है। हालत गंभीर होने पर सूफिया को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद घर घर भेज दिया गया।