{"_id":"480bb55d5a9ca6f8160f066aa195304a","slug":"many-old-politicians-wants-to-join-bjp-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में लौटने को तैयार 'बागियों' की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में लौटने को तैयार 'बागियों' की फौज
लखनऊ/अखिलेश वाजपेयी
Updated Wed, 14 Aug 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजह नरेंद्र मोदी के कारण भाजपा के पक्ष में बनता दिख रहा माहौल हो या अपने मौजूदा दल में टिकट को लेकर असमंजस।
विज्ञापन
संसदीय सीट के सियासी व सामाजिक समीकरण हों अथवा मौजूदा पार्टी से जीत मिलने की धूमिल पड़ती संभावनाएं।
गर्दिश में भाजपा को छोड़ गए कई नेताओं को अब ‘घर’ की याद सताने लगी है। इंतजार भाजपा से टिकट की गारंटी मिलने भर की है।
बुंदेलखंड में जिन लोगों के जल्द ही भाजपा का झंडा दोबारा थाम लेने की चर्चा है, उनमें बुंदेलखंड के एक पूर्व सांसद का नाम भी शामिल है।
ये पहले भी भाजपा से सांसद रह चुके हैं, पर भाजपा की स्थिति गड़बड़ होते ही दूसरे दल में शामिल हो गए। कांग्रेस से सपा और फिर बसपा में रह लेने के बाद अब इन्हें भाजपा की याद सताने लगी है।
कारण, जिस हमीरपुर से ये सांसद रह चुके हैं, वहां की राजनीतिक परिस्थितियां आज भाजपा के अनुकूल दिख रही हैं। फिलहाल ये दिल्ली जाकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं से अपने रिश्तों का नवीनीकरण भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी उठाना चाहते हैं भगवा झंडा
गोंडा से सांसद रह चुके एक अन्य नेता भी भाजपा का झंडा थामने को बेताब हैं। इन्हें भी लग रहा है कि भाजपा से अगर उन्हें टिकट मिल जाए तो उनकी चुनावी नैया पार लग सकती है।
विज्ञापन
भाजपा के कुछ बड़े नेताओं से इनका भी संपर्क हो चुका है। इसी इलाके की एक सीट से मौजूदा सांसद के मन में भी पुराने घर भाजपा को लेकर प्यार के अंकुर फूटने लगे हैं।
इनकी भी कोशिश है कि भाजपा नेतृत्व उनकी पुरानी गलतियों की अनदेखी करके फिर गले लगा ले।हालांकि पार्टी के स्थानीय नेताओं के विरोध के चलते अभी तक इन्हें हरी झंडी नहीं मिल पाई है।
लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं में कई के साथ इनके मधुर रिश्तों को देखते हुए इसकी पूरी संभावनाएं हैं कि भगवा खेमे में इन्हें इंट्री मिल जाए।
दिल में तो इनके भी उठ रही लहर
गोंडा इलाके के ही एक पूर्व विधायक भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं, पर इनका असमंजस यह है कि इनके विरोधी खेमे की अगुवाई करने वाले एक सांसद भी भाजपा में शामिल होने की जुगत में जुटे हैं।
इसलिए ये अभी फैसला लेने में हिचक रहे हैं। उन्नाव इलाके के एक पूर्व विधायक भी भाजपा में भविष्य की संभावनाएं टटोल रहे हैं।
इन दिनों ये भाजपा नेताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। हरदोई की एक सीट से बसपा विधायक रह चुके एक अन्य नेता भी जल्द ही भाजपा में दिख सकते हैं।
सीतापुर के एक पूर्व सांसद व सांसदी का चुनाव लड़ चुके एक नेता भी भाजपा में शामिल होने के लिए नेताओं के संपर्क में हैं।