फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many mps spend fund on rai bareli

सोनिया गांधी के गढ़ में लगा हर पार्टी का पैसा

Mon, 17 Feb 2014 11:49 AM IST
मनोज ओझा/अमर उजाला, रायबरेली
मनोज ओझा/अमर उजाला, रायबरेली Updated Mon, 17 Feb 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
many mps spend fund on rai bareli

उत्तर प्रदेश में शायद ही ऐसा कोई संसदीय क्षेत्र होगा, जहां सांसद के लिए आवंटित राशि से ज्यादा निधि खर्च हुई हो, लेकिन रायबरेली में यह रिकॉर्ड टूटा है।

विज्ञापन


यूपीए अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पर 12 संसद सदस्यों की निधि मेहरबान हुई। अब तक यहां किसी भी पंचवर्षीय योजना में सांसद निधि से इतनी भारी रकम खर्च नहीं हुई।
विज्ञापन


संसद सदस्यों से मिली 28 करोड़ रुपये से अधिक की राशि विकास कार्यों में खर्च की गई है, इसमें सोनिया की निधि से 16 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य केंद्रीय योजनाओं के लिए भी अरबों रुपये जिले को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने भी दिए दो करोड़

many mps spend fund on rai bareli

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को सांसद चुनने का फायदा जिले को मिला है। इसी का नतीजा है कि जिले में सोनिया की निधि के अलावा अन्य संसद सदस्यों ने भी अपनी निधि से जिले के विकास के लिए खूब धन दिया।

इसमें सांसद सतीश शर्मा ने तो अपनी निधि से सर्वाधिक साढ़े आठ करोड़ रुपये की राशि जिले को दी। इसके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी ने भी दो करोड़ रुपये जिले को दिए।

दूसरे दल के लोग भी हैं शामिल

many mps spend fund on rai bareli

हैरानी की बात तो यह है कि इस उदारता में गैर दलों के सांसद भी शामिल हैं। बीजेपी से राज्यसभा सदस्य कुसुम राय ने सोनिया के जिले को अपनी निधि से 20 लाख रुपये और सपा से राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश ने 15 लाख रुपये दिए हैं।

पूर्व के पंचवर्षीय वर्षों में कभी भी इतनी राशि सांसद निधि से जिले में नहीं खर्च हुई। संसद सदस्यों ने सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए अपनी निधि का पूरे पांच साल पिटारा खोले रखा।

इसके अलावा करीब तीन करोड़ रुपये के कार्यों को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देकर उन्हें शुरू कराने की प्रक्रिया भी चल रही है।

इसी माह करीब चार करोड़ रुपये जिले को और मिल सकते हैं। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले काम शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हैंडपंप व सड़कों के निर्माण में ज्यादा धन खर्च

many mps spend fund on rai bareli

सोनिया के अलावा अन्य संसद सदस्यों की निधि से जिले को मिले धन से पेयजल और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया।

ज्यादा धन इन्हीं दो कार्यों में खर्च किया गया। कुछ संसद सदस्यों का धन स्कूलों में कक्षों के निर्माण के लिए भी दिया गया।

अगर बात पिछले पांच साल की जाए, तो स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों के लिए केंद्र सरकार ने रायबरेली को खूब पैसे दिए। केंद्रीय सड़क निधि से करीब सौ सड़कों के लिए धन दिया गया।

मुख्य सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया गया। एम्स के भवन निर्माण का कार्य आरंभ हुआ। महिला विश्वविद्यालय खोलने की भी प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा मिंट पार्क, मोटर ट्रेनिंग सेंटर सहित अन्य व्यवस्था की गई।

इन सांसदों से मिली सोनिया को धनराशि

many mps spend fund on rai bareli

सांसद/राज्यसभा - सदस्य - पार्टी राशि (रुपये में)
सोनिया गांधी - कांग्रेस - 16.50 करोड़
सतीश शर्मा - कांग्रेस- 8.50 करोड़
राहुल गांधी - कांग्रेस- 2.00 करोड़
राजाराम - बसपा - 10 लाख
बृजलाल खावरी - बसपा- 7 लाख
रामपाल सैनी - बसपा - 15 लाख
प्रमोद कुरील - बसपा- 17.50 लाख
अरविंद सिंह - सपा- 5.50 लाख
वीरपाल यादव - सपा - 7 लाख
नंद किशोर- सपा - 10 लाख
जय प्रकाश - सपा- 15 लाख
कुसुम राय - भाजपा - 20 लाख
................................................................
कुल राशि -- 28.57 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed