फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many more close friends of Pathak are on the target of STF, arrest will be done soon on the basis of evidence

पाठक के कई और करीबी हैं एसटीएफ के निशाने पर, जांच में मिले सबूतों के आधार पर जल्द होगी गिरफ्तारी

Wed, 21 Dec 2022 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Dec 2022 11:25 PM IST
सार

एसटीएफ उनकी गिरफ्तारी ले लेकर कोर्ट के जरिए गैर जमानती वारटं जारी कराके बुलाने समेत कई विकल्पों पर विचार कर रही है। हालांकि इसपर फैसला उच्चाधिकारियों से चर्चा के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
Many more close friends of Pathak are on the target of STF, arrest will be done soon on the basis of evidence
कुलपति प्रो. विनय पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसटीएफ की बार-बार की नोटिस के बाद गच्चा दे रहे कमीशनखोरी में घिरे छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए एसटीएफ उनकी गिरफ्तारी ले लेकर कोर्ट के जरिए गैर जमानती वारटं जारी कराके बुलाने समेत कई विकल्पों पर विचार कर रही है। हालांकि इसपर फैसला उच्चाधिकारियों से चर्चा के बाद किया जाएगा। उधर इस मामले में पाठक के कई और करीबी भी एसटीएफ के निशाने पर हैं, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन


दरअसल एसटीएफ द्वारा की जा रही जांच में कई ऐसे सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर जांच का दायरा और आगे बढ़ाने की तैयारी है। इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए अजय मिश्रा समेत अन्य दो लोगों से मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ यह मान रही है कि पाठक के संरक्षण में हुए घोटाले की जड़ बहुत गहरी है और इसमें तमाम लोग शामिल हैं। इसलिए एसटीफ का यह भी प्रयास है कि जांच का दायरा बढ़ाकर घोटाले की जड़ तक पहुंचा जाए।
विज्ञापन


सुत्रों का कहना है कि अब तक पूछताछ में एसटीएफ को जानकारी मिली है कि पाठक के करीबी रहे आधे दर्जन से अधिक लोगों द्वारा भी करोड़ों की हेराफेरी में भागीदारी रही है। ऐसे मेंइन लोगों की भूमिका की भी गोपनीय जांच चल रही है। घोटाले में शामिल होने की पुष्टि होने के बाद कई और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed