{"_id":"5da2ba1a8ebc3e93ae3f4227","slug":"many-leaders-joined-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच के पूर्व विधायक केके ओझा समेत इंजीनियर व डॉक्टर भी हुए सपाई, ग्रहण की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के पूर्व विधायक केके ओझा समेत इंजीनियर व डॉक्टर भी हुए सपाई, ग्रहण की सदस्यता
Sun, 13 Oct 2019 11:16 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए महसी (बहराइच) के पूर्व बसपा विधायक केके ओझा समेत सैकड़ों लोगों ने शनिवार को सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
इनमें बसपा के कई पदाधिकारी, सभासद विनोद श्रीवास्तव उर्फ राजू, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य कौशल राय एवं करुणा शंकर दीक्षित, ग्राम प्रधान नफीस खां, झगरू सिंह, आसिफ खां, राजेश गौतम, इस्माइल मंसूरी व भाजपा के सक्रिय सदस्य प्रदीप सिंह प्रमुख हैं।
विज्ञापन
एसिड अटैक पीड़िता राजनीता कुमारी, रेशमा, जीतू शर्मा, गरिमा अवस्थी, कुंती कुमारी, जया यादव, सीमा कुमारी, आसमा हसन, प्रीति पटेल, अंशू राजपूत तथा लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राओं सरिता वर्मा, पूजा रावत, शीला यादव, सोनम यादव, एकता मैसी, सोनाली पांडेय तथा रेशू सिंह ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
Trending Videos
इंजीनियरों व डॉक्टरों ने भी सदस्यता ग्रहण की
सपा मुख्यालय में एक अन्य कार्यक्रम में इंजीनियरों एवं डॉक्टरों के समूह ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें राजेश वर्मा, रवि सिंह, देवी प्रसाद, पंकज कुमार, विवेक कुमार, विवेक सिंह, संजय, नवनीत (सभी बीटेक), अख्तर नोमान, रवि प्रकाश, आशीष शर्मा (बीडीएस) तथा विनय सिंह (एमबीए) प्रमुख हैं। इस मौके पर राजन त्रिवेदी, पूजा शुक्ला, नाहिद लारी खान तथा इंजीनियर संतोष यादव मौजूद रहे।