{"_id":"609e0cac0b77290cdb26a7e8","slug":"many-leaders-including-governor-and-chief-minister-congratulate-eid-ul-fitr-and-parashuram-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी ईद-उल-फितर व परशुराम जयंती की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी ईद-उल-फितर व परशुराम जयंती की बधाई
Fri, 14 May 2021 11:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 May 2021 11:07 AM IST
सार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर व परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय एवं स्वस्थमय जीवन की कामना की है।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर व परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय एवं स्वस्थमय जीवन की कामना की है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व हम सभी को एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फि तर का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने एक अन्य संदेश में कहा है कि समाज में धर्म एवं न्याय की स्थापना में महर्षि परशुराम का अतुलनीय योगदान है। धर्म और न्याय के मार्ग का अनुसरण करके ही लोक कल्याण एवं लोक मंगल का संकल्प पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ईद-उल-फि तर के मौके पर प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन