फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many leaders from Congress, BSP and JDU join Samajwadi Party.

यूपी: लगातार बढ़ रहा है अखिलेश का कुनबा, बसपा-कांग्रेस के तीन पूर्व सांसद अपने समर्थकों सहित सपा में शामिल

Mon, 09 Nov 2020 03:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Nov 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Many leaders from Congress, BSP and JDU join Samajwadi Party.
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala

2022 में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग दलों से नेताओं का समाजवादी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस, बसपा व जद (यू) के तीन पूर्व सांसद सपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि अलग-अलग दलों के नेता बड़ी संख्या में सपा में शामिल हो रहे हैं। ये बताता है कि 2022 में यूपी में क्या होने वाला है? मैं सभी का स्वागत करता हूं।
विज्ञापन


बता दें कि अभी कुछ ही दिनों पहले लंबे समय तक कांग्रेस में रहीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। मंगलवार को प्रदेश में सात सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आने वाला है। अखिलेश ने कहा कि सपा इन चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत खराब है। जनता परेशान है। जनता 2022 में बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा भाजपा नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करती है। समाजवादी हमेशा सद्भाव, सबका सम्मान तथा सबके हित में काम करने में विश्वास करते हैं। देश में किसान सबसे ज्यादा दुःखी है। भाजपा सरकार ने नए कानून लाकर उसे परेशान किया है। किसान की खेती पर संकट है। उसको बाजार की दया पर छोड़ दिया गया है, यह किसानों के साथ दुश्मनी निभाने जैसा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में युवाओं को नई नौकरियां नहीं मिलीं और पुरानी फैक्टरियां भी बंद हो गई हैं। लॉकडाउन में कर्मचारियों की छंटनी हो गई थी, अब तक लोग काम के लिए भटक रहे हैं। जनता 2022 के चुनाव में यूपी में बदलाव करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed