{"_id":"607154248ebc3e592e0eb1cf","slug":"many-leaders-and-activists-from-other-parties-join-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का हमला, बोले- लोगों को कोरोना से बचाने के बजाय चुनाव प्रचार कर रहे हैं भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का हमला, बोले- लोगों को कोरोना से बचाने के बजाय चुनाव प्रचार कर रहे हैं भाजपा नेता
Sat, 10 Apr 2021 01:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय कोरोना की दूसरी लहर से हर रोज एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं लेकिन सरकार को लोगों की जान की परवाह नहीं है बल्कि वो चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यों के पास वैक्सीन नहीं है और रोजगार खत्म हो रहे हैं लेकिन सरकार इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। अखिलेश यादव शनिवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व मंत्री राकेश त्यागी, पूर्व विधायक अरशद खां सहित, बरेली, अलीगढ़ और मुरादाबाद के कई बसपा नेताओं ने शनिवार को सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार के पास लोगों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। जनता नाराज है। 2022 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी।