{"_id":"5fb7a2748ebc3e9bde7be366","slug":"many-injured-when-a-scorpio-met-to-an-accident-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलटी, आठ महिलाओं सहित 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलटी, आठ महिलाओं सहित 10 घायल
Fri, 20 Nov 2020 04:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Nov 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह से वापस लौट रही एक स्कॉर्पियो कार गुरुवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार आठ महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव बरईपुर मिश्रौली निवासी भारत मौर्य के पुत्र की बारात गुरुवार को जनपद प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर के गांव नववानारे गई थी। द्वार पूजा और भोजन के बाद बाराती एक स्कॉर्पियो से वापस बढ़ईपुर गांव आ रहे थे। तभी रात करीब 1:00 बजे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव डेहरा के समीप पलट गई।
विज्ञापन
घटना में स्कॉर्पियो में सवार कई लोग घायल हो गए जिसमें अंजलि (10) पुत्री अर्जुन मौर्या निवासी धुरिया का पुरवा, उषा मौर्या (24) पुत्री राम जियावन निवासी दम गड़ा, आंचल (19) पुत्री शत्रुघ्न निवासी मंगापुर, रितिका (08) पुत्री दशरथ निवासी मंगापुर, खुशी (08) वर्ष पुत्री पवन कुमार निवासी बढ़ाई पुर मिश्रौली पूनम (18) निवासी बढ़ाई पुर मिश्रौली, लक्ष्मी (16) पुत्री भुल्लन निवासी बढ़ाईपुर मिश्रौली सहित अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एंबुलेंसकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों तथा परिजनों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएससी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर दिया।