गजब! LDA ने गुम की 90 हजार फाइलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए के लालबाग में ऑफिस में सोमवार को अलमारियां तोड़ कर बाबुओं की करतूतें बाहर निकाली गईं। संपत्ति विभाग से जुड़ी करीब 50 अलमारियां तोड़कर सैकड़ों फाइलें निकाली गईं।
इन फाइलों की लिस्टिंग की गई और इनको अब गोमतीनगर ऑफिस ले जाकर आवंटियों से संपर्क कर के कम्प्लीट किया जाएगा। अनेक ऐसी फाइलें मिली हैं जो कि जबसे गोमतीनगर ऑफिस बना है, तबसे यहां लाई ही नहीं गईं।
इसके बाद में डुप्लीकेट व फाइल गायब होने के नाम प्लॉटों का खेल चलता रहा। जानकीपुरम, गोमती नगर विस्तार, कानपुर रोड की ऐसे अनेक घोटालों के पीछे अलमारियों में बंद बाबुओं का भ्रष्टाचार ही शामिल है।
यहां संपत्ति विभाग की फाइलें तो कुछ बेहतर स्थिति में हैं, मगर इंजीनियर और अर्जन की फाइलें कूड़े में तब्दील हो चुकी हैं।
गायब 90 हजार फाइलें, तीन हजार अहम
एलडीए में करीब 90 हजार फाइलों का पता नहीं है। यहां करीब 110384 फाइलें स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड की जानी हैं, मगर अब तक केवल सात हजार फाइलें ही अपलोड की जा सकी हैं।
बाकी फाइलों को लेकर संबंधित कर्मचारी उनके नष्ट हो जाने या दीमक के चाट जाने आदि बहाने बना रहे हैं। संपत्ति की ही कम से कम तीन हजार फाइलें गायब हैं। इस पर अब अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की है।