{"_id":"5e0b28ef8ebc3e87f7369789","slug":"many-flights-affected-due-to-fog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का असरः आठ विमान लखनऊ डायवर्ट, दिल्ली रूट की 17 उड़ानें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का असरः आठ विमान लखनऊ डायवर्ट, दिल्ली रूट की 17 उड़ानें लेट
Tue, 31 Dec 2019 04:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 Dec 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते विमानों के लेट होने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। सोमवार को जहां बैंकॉक, कोच्चि, गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें लखनऊ डायवर्ट कर दी गईं, वहीं यहां से दिल्ली रूट पर 17 फ्लाइटें पांच घंटे तक लेट रहीं।
विज्ञापन
इससे नाराज यात्रियों ने अमौसी हवाईअड्डे पर हंगामा भी किया। वहीं, शाम को दिल्ली की फ्लाइट रद्द हो जाने से कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को भी सड़क मार्ग से सफर करना पड़ा। बैंकॉक से दिल्ली जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-088 डायवर्ट कर सुबह 8.31 बजे अमौसी में उतारी गई।
विज्ञापन
ऐसे ही गुवाहाटी से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-885 दोपहर 12.06 बजे डायवर्ट कर लखनऊ लाई गई। कोच्चि से दिल्ली जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-8951 अमौसी एयरपोर्ट पर सुबह 10.40 बजे, बंगलुरु से दिल्ली जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-8907 सुबह 10.48 बजे, अहमदाबाद से दिल्ली जा रहा स्पाइस जेट का विमान एसजी-8194 सुबह 10.23 बजे, बंगलुरु से दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-136 सुबह 10.44 बजे, कोलकाता से दिल्ली जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-130 सुबह 10.32 बजे और मुंबई से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान 6ई-5914 दोपहर 2.57 बजे अमौसी में उतारा गया।
विज्ञापन
जम्मू की फ्लाइट सीधे श्रीनगर पहुंची
कोहरे के चलते लखनऊ से जम्मू होकर श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट सोमवार को सीधे श्रीनगर ले जाई गई। ऐसे ही दिल्ली से दोपहर 2:40 बजे रवाना होकर लखनऊ आने वाली फ्लाइट कैंसिल होने से दोपहर 3:10 बजे लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट निरस्त रही। अमौसी से शाम 6:55 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द रही।
रातभर परेशान होते रहे यात्री
लखनऊ से दिल्ली जाने-आने वाली फ्लाइटों का शेड्यूल बिगड़ने से यात्रियों को रात में एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा। इससे लाउंज भी फुल हो गया और यात्रियों को बाहर रात गुजारनी पड़ी। कमोबेश ऐसे ही लखनऊ के यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।
एयरपोर्ट पर विमानों का जमावड़ा
फ्लाइटें डायवर्ट किए जाने से अमौसी में विमानों का जमावड़ा लग गया और टैक्सी-वे से लेकर रनवे तक व्यस्त हो गया। इससे नियमित फ्लाइटें देरी की शिकार हो गईं, जबकि दिल्ली से लखनऊ पहुंचने वाले विमान भी एयरपोर्ट बिजी होने से लेट हो गए।
रातभर परेशान होते रहे यात्री
लखनऊ से दिल्ली जाने-आने वाली फ्लाइटों का शेड्यूल बिगड़ने से यात्रियों को रात में एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा। इससे लाउंज भी फुल हो गया और यात्रियों को बाहर रात गुजारनी पड़ी। कमोबेश ऐसे ही लखनऊ के यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।
एयरपोर्ट पर विमानों का जमावड़ा
फ्लाइटें डायवर्ट किए जाने से अमौसी में विमानों का जमावड़ा लग गया और टैक्सी-वे से लेकर रनवे तक व्यस्त हो गया। इससे नियमित फ्लाइटें देरी की शिकार हो गईं, जबकि दिल्ली से लखनऊ पहुंचने वाले विमान भी एयरपोर्ट बिजी होने से लेट हो गए।
देखें- लखनऊ से दिल्ली रूट का हाल
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ से दिल्ली रूट का हाल
फ्लाइट लेट
एयर इंडिया एआई-412 5.10 घंटे
विस्तारा यूके-879 4.20 घंटे
एयर इंडिया एआई-812 3.30 घंटे
गोएयर जी8-212 3.27 घंटे
एयर इंडिया एआई-432 3.10 घंटे
विस्तारा यूके-835 2.55 घंटे
इंडिगो 6ई-6423 1.30 घंटे
इंडिगो 6ई-185 1.30 घंटे
फ्लाइट लेट
एयर इंडिया एआई-412 5.10 घंटे
विस्तारा यूके-879 4.20 घंटे
एयर इंडिया एआई-812 3.30 घंटे
गोएयर जी8-212 3.27 घंटे
एयर इंडिया एआई-432 3.10 घंटे
विस्तारा यूके-835 2.55 घंटे
इंडिगो 6ई-6423 1.30 घंटे
इंडिगो 6ई-185 1.30 घंटे
45 मिनट के सफर में लग गए 6 घंटे
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली से लखनऊ रूट की स्थिति
फ्लाइट लेट
विस्तारा यूके-830 4.44 घंटे
गोएयर जी8-211 3.19 घंटे
एयर इंडिया एआई-811 3.20 घंटे
विस्तारा यूके-972 3 घंटे
इंडिगो 6ई-5043 1.45 घंटे
इंडिगो 6ई-6613 1.37 घंटे
इंडिगो 6ई-959 1.34 घंटे
इंडिगो 6ई-6528 1.20 घंटे
इंडिगो 6ई-174 1.15 घंटे
यात्री अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि दिल्ली का जो सफर 45 मिनट में पूरा होना चाहिए था, उसमें छह घंटे लग गए। ऐसे ही दिल्ली से लखनऊ आने वाले यात्री भी परेशान हुए। हालांकि, मुंबई से आने वाली फ्लाइटों का शेड्यूल ठीक रहा।
फ्लाइट लेट
विस्तारा यूके-830 4.44 घंटे
गोएयर जी8-211 3.19 घंटे
एयर इंडिया एआई-811 3.20 घंटे
विस्तारा यूके-972 3 घंटे
इंडिगो 6ई-5043 1.45 घंटे
इंडिगो 6ई-6613 1.37 घंटे
इंडिगो 6ई-959 1.34 घंटे
इंडिगो 6ई-6528 1.20 घंटे
इंडिगो 6ई-174 1.15 घंटे
यात्री अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि दिल्ली का जो सफर 45 मिनट में पूरा होना चाहिए था, उसमें छह घंटे लग गए। ऐसे ही दिल्ली से लखनऊ आने वाले यात्री भी परेशान हुए। हालांकि, मुंबई से आने वाली फ्लाइटों का शेड्यूल ठीक रहा।