{"_id":"60ac049d8ebc3ea39c3b1696","slug":"many-drawbacks-in-result-of-many-courses-in-lucknow-university-lucknow-news-lko579447881","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : रिजल्ट की खामियों में उलझे छात्र भटक रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : रिजल्ट की खामियों में उलझे छात्र भटक रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोविड संक्रमण के बीच काफी दबाव में विभिन्न कोर्सों के सेमेस्टर परिणाम तो जारी कर दिए, लेकिन उसमें बहुत खामियां हैं।
कहीं नंबर ही नहीं अपडेट हैं तो कहीं इंटरनल गायब हैं। खास ये कि शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। विवि पूरी तरह से न खुलने के कारण विद्यार्थी परेशान भटक रहे हैं।
पूर्व में बीकॉम पांचवें सेमेस्टर के परिणाम बिना इंटरनल के जारी कर दिए गए थे। बाद में इंटरनल जोड़े गए तो 30-35 छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया।
छात्रों का कहना है कि वो अनुपस्थित नहीं थे और जब इसके लिए संबंधित शिक्षकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मामला कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के संज्ञान में है और उन्होंने विभाग के शिक्षकों को बुलाकर इस पर जानकारी भी ली है।
इसी तरह बीए अर्थशास्त्र में पांचवें के बाद तीसरे सेमेस्टर के छात्रों ने रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत परीक्षा नियंत्रक के पास की है।
छात्रों का कहना है कि पिछले महीने बिना इंटरनल के परिणाम जारी कर दिया गया। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो विभाग से इंटरनल भेजे गए।
किंतु जब इंटरनल के नंबर जुड़े तो अब थ्योरी के नंबर कम हो गए हैं। किसी के चार, किसी के छह, किसी के आठ नंबर कम हुये हैं।
अब वो इसे ठीक कराने के लिए विभाग और परीक्षा विभाग में संपर्क कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। विवि पूरी तरह से खुला नहीं है ऐसे में वो परेशान हैं। बाद में इसमें सुधार की संभावना भी कम है।
विज्ञापन
वहीं, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने कहा कि पूर्व में विभाग से जानकारी न मिलने के कारण कुछ रिजल्ट बिना इंटरनल के जारी किए गए थे। बाद में इसे अपडेट कर दिया गया है।
बीकॉम के जिन छात्रों के परिणाम नहीं अपडेट हुये उनको विभाग ने अनुपस्थित बताया है। अब वो अनावश्यक इसके लिए परेशान हैं। बीए अर्थशास्त्र तीसरे सेमेस्टर में इंटरनल जोड़ने के बाद विद्यार्थियों के ग्रेस मार्क्स कम हुये हैं। थ्योरी के नंबर नहीं कम हुये हैं। इसलिए उनको भी परेशान नहीं होना चाहिए।