फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many corporators are in race of mla

बीस से अधिक पार्षद विधायक बनने की दौड़ में

Tue, 11 Jan 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
many corporators are in race of mla
प्रवेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

नगर निगम के बीस से अधिक पार्षद इस बार भी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। सपा, कांग्रेस और भाजपा समेत सभी दलों में पार्षद टिकट को लेकर दावेदारी कर रहे हैं। पूर्व में नगर निगम के कई पार्षद सत्ता की सीढ़ी चढ़ चुके हैं और मौजूदा सरकार में भी एक पार्षद मंत्री पद पर हैं। वहीं महापौर पद पर रहे नेता उपमुख्यमंत्री पद पर हैं।
शहर की सरकार कहे जाने वाले नगर निगम जो पार्षद विधानसभा तक पहुंचे हैं उनमें स्व. लालजी टंडन, गोमती यादव, सुरेश चंद्र तिवारी व बुक्कल नवाब, महेंद्र सिंह प्रमुख हैं। देश भर में चर्चित और धर्म बदलने के बाद जितेंद्र नारायण त्यागी बने शिया वक्फ बोर्ड केपूर्व अध्यक्षवसीम रिजवी भी पार्षद रहे हैं। पूर्व महापौर स्व. अखिलेश दास केंद्रीय मंत्री रहे हैं। मौजूदा प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी दो बार महापौर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा
लगातार चार बार से पार्षद और मौजूदा नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मध्य और पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट का दावा कर रहे हैं। तीन बार से लगातार पार्षद विजय गुप्ता, राजेश मालवीय और पूर्व पार्षद अतुल दीक्षित पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं। चार बार के पार्षद मुन्ना मिश्रा और पांच बार के पार्षद व पूर्व कार्यवाहक महापौर सुरेश अवस्थी उत्तर विधानसभा सीट से टिक ट मांग रहे हैं। पहली बार केपार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पूर्व पार्षद सौरभ सिंह मोनू और गोविंद पांडेय सरोजनी नगर से दावेदारी कर रहे हैं। दूसरी बार के पार्षद दिलीप श्रीवास्तव पूरब विधानसभा सीट पर और महापौर की बहू रेशू भाटिया व पूर्व पार्षद हरशरण लाल गुप्ता कैंट विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा
समाजवादी पार्टी पार्षद दल के नेता व लगातार पांच बार से पार्षद बन रहे यावर हुसैन रेशू मध्य विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे हैं। इसी सीट से पांच बार के पार्षद कामरान बेग भी दावा कर रहे हैं। तीन बार केपार्षद शैलेंद्र सिंह बल्लू पूरब से टिकट मांग रहे हैं। वहीं उत्तर विधानसभा सीट से चांद सिद्ददीकी और मुकेश शुक्ला दावेदारी कर रहे हैं। पश्चिम विधानसभा सीट से राजकुमार सिंह राजा टिकट मांग रहे हैं। इन्होंने अपना चुनाव कार्यालय भी दो महीने पहले खोल दिया है। ताराचंद रावत मोहान और राजीव गांधी कैंट विधानसभा से दावेदारी कर रहे हैं।

कांग्रेस
कांग्रेस पार्षद दल की नेता और तीन बार की पार्षद ममता चौधरी मध्य विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। वहीं पांच बार से लगातार पार्षद गिरीश मिश्र कैंट विधानसभा सीट पर दावेदारी कर रहे हैं। पूर्व पार्षद मौजूदा पार्षद के पति मुकेश सिंह चौहान पूरब विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed