{"_id":"63bbf59dc0df150ce406ace9","slug":"many-cancelled-trains-resumed-because-of-magh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"Magh Mela: कोहरे के चलते कैंसिल ट्रेनें माघ मेले के लिए हुईं बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Mela: कोहरे के चलते कैंसिल ट्रेनें माघ मेले के लिए हुईं बहाल
Mon, 09 Jan 2023 04:38 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:38 PM IST
सार
माघ मेले में यात्रियों को सुविधा देने के लिए निरस्त की गई कई ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। ट्रेनों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Indian Railway Digital Display Board
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कोहरे के चलते निरस्त ट्रेनों को बहाल कर दिया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 14307/08 प्रयागराज संगम-बरेली 12 से 20 जनवरी के बीच चलाई जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे ही गाड़ी संख्या 14231/32 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस, 04383/84 प्रयागराज संगम जौनपुर जंक्शन स्पेशल तथा 14229/30 प्रयागराज संगम हरिद्वार एक्सप्रेस को भी उपरोक्त तारीखों के बीच दोबारा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी देखें - यूपी के सबसे ठंडे जिले के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, आनलाइन चलेंगी 9 से 12 की कक्षाएं
विज्ञापन
ये भी देखें - इस साल 59 दिन रहेगी बैंड-बाजा व बरात की धूम, जानें- किस महीने, कब हैं मुहूर्त
माघ मेले के दौरान विशेष स्नान दिवसों मकर संक्रांति (15 जनवरी), मौनी अमावस्या (21 जनवरी), बसंत पंचमी (26 जनवरी), माघी पूर्णिमा (5 फरवरी) एवं महाशिवरात्रि (18 फरवरी) के अवसर पर प्रयाग स्टेशन पर नॉनस्टॉप ट्रेनों को दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।