{"_id":"6159b6488ebc3e33256a16a3","slug":"many-bsp-leaders-join-samajwadi-party-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: बसपा व भाजपा के कई नेता सपा में हुए शामिल, मायावती ने किया पलटवार, बोलीं- ये टिकटार्थी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: बसपा व भाजपा के कई नेता सपा में हुए शामिल, मायावती ने किया पलटवार, बोलीं- ये टिकटार्थी हैं
Sun, 03 Oct 2021 07:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:25 PM IST
सार
यूपी चुनाव के पहले नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है। रविवार को बसपा व भाजपा के कई नेता सपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
मायावती व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव के नजदीक आने के साथ ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को पूर्व सांसद तथा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव वीर सिंह एडवोकेट (मुरादाबाद), पूर्व विधायक अजीम भाई (फिरोजाबाद) तथा प्रमुख समाजसेवी एवं (भाजपा) के युवा क्षेत्रीय मंत्री विनोद मिश्र (जौनपुर) ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन सभी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इनसे समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
इस पर पलटवार करते हुए मायावती ने कहा कि दूसरी पार्टियों के स्वार्थी, टिकटार्थी व निष्कासित लोगों को सपा में शामिल कराने से इनकी पार्टी का कुनबा व जनाधार आदि बढ़ने वाला नहीं है। यह केवल खुद को झूठी तसल्ली देने व अपनी पार्टी से संभावित भगदड़ को रोकने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं, जनता यह सब खूब समझती है।
विज्ञापन
अगर सपा दूसरी पार्टियों के ऐसे लोगों को पार्टी में लेगी तो निश्चय ही टिकट की लाइन में खड़े इनके बहुत से लोग भी दूसरी पार्टियों में जाने की राह जरूर तलाशेंगे, जिससे इनका कुनबा व पार्टी का जनाधार बढ़ने वाला नहीं बल्कि हानि ही ज्यादा होगी, किन्तु कुछ अपनी आदत से मजबूर होते हैं।
इसके अलावा, मीडिया द्वारा भी इन खबरों को जिस प्रकार से बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जाता है उससे बसपा का महत्त्व कम होने के बजाय बढ़ ही रहा है कि जब इनके ऐसे लोगों का इतना महत्त्व है तो फिर यकीनन बसपा नेताओं व उम्मीदवारों आदि का पार्टी के बल पर जमीन पर कितना अधिक दम होगा।
बता दें कि बसपा यूपी में जनसमर्थन जुटाने के लिए प्रथम चरण के लिए ब्राह्मण सम्मेलन कर चुकी है।