फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mansi Yadav murder case traveled 70 km with dead body After murder Lucknow police remained unaware

मानसी यादव हत्याकांड: कत्ल कर शव के साथ 70 किमी सफर, कार में बैठने के कुछ मिनट बाद ही हत्या, पुलिस रही अनजान

Mon, 25 Sep 2023 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Sep 2023 11:45 AM IST
सार

मानसी यादव हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के साथ 70 किमी का सफर तय किया। इस दौरान पुलिस अनजान रही। बाराबंकी के मसौली टोल प्लाजा की फुटेज से यह खुलासा हुआ है।
 

विज्ञापन
Mansi Yadav murder case traveled 70 km with dead body After murder Lucknow police remained unaware
मानसी यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानसी यादव हत्याकांड में पुलिस की शुरुआती जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। मानसी को कार में बैठाने के कुछ मिनट बाद ही आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। तब वह कुर्सी रोड पर ही थी। यहां से बाराबंकी के मसौली टोल प्लाजा को क्रॉस करते हुए सरयू पुल तक गए। 
विज्ञापन


मतलब तकरीबन 70 किमी तक आरोपियों ने कार में लाश डालकर सफर किया था। आरोपियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया और लाश लेकर घूमते रहे, लेकिन दो जिलों की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ये बड़ी लापरवाही और नाकामी है। 
विज्ञापन


उधर, संदिग्ध जावेद अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की है। उन्होंने घटना की जानकारी स्वीकारी है। बाराबंकी के देवा की 22 वर्षीय मानसी यादव की ऑनलाइन गेमिंग के जरिये खदरा निवासी जुनैद से दोस्ती हो गई थी। फिर दोनों का प्रेम प्रसंग हो गया था। मानसी जुनैद पर शादी करने का दबाव बना रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुनैद पहले से शादीशुदा था। इसलिए चार सितंबर को उससे पीछा छुड़ाने के लिए जुनैद के भाई अरशद ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर मानसी की हत्या कर शव सरयू पुल से नदी में फेंक दिया था। एसटीएफ ने चार दिन पहले वारदात का खुलासा कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा था। 

अब गुडंबा पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। इसमें सामने आया चार सितंबर को रात करीब साढ़े नौ बजे मानसी को टेढ़ी पुलिया के पास से सलमान और अरशद ने कार में बैठाया था। कुर्सी रोड पर ही चलती कार में उसकी हत्या कर दी थी। यहां से सरयू पुल करीब 70 किमी है। 


 

वहां तक आरोपी कार में मानसी का शव लेकर गए। रात करीब 10:45 बजे बाराबंकी के मसौली टोल प्लाजा को क्रॉस किया। दो जिलों की पुलिस को चकमा देकर आरोपियों ने आराम से शव ठिकाने लगा दिया था। गुडंबा इंस्पेक्टर नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में पता चला कि मानसी टेढ़ी पुलिया के आसपास कहीं पर किराये पर रहती थी। 

 

ये कमरा जुनैद ने उसको दिलाया था। सलमान व अरशद पर कार्रवाई के दौरान जुनैद बच गया था। इसके पीछे बड़े खेल की चर्चा है। अमर उजाला ने उसकी भूमिका पर सवाल खड़े किए तो वह मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हो गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जुनैद स्क्रैप का काम करता है। उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। वह जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed