फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   manrega scam in uttar pradesh

मनरेगा घोटाला: माया के दर्जनों अफसर घेरे में

Sat, 22 Feb 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
manrega scam in uttar pradesh

मायाराज के दौरान मनरेगा में करीब 500 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआई ने 5 एफआईआर दर्ज की हैं।

विज्ञापन


जांच के दायरे में दो दर्जन आईएएस और चार दर्जन पीसीएस अफसरों सहित करीब सौ अधिकारियों के अलावा इंजीनियर, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि आ रहे हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही अफसरों में हड़कंप है।

सीबीआई ने शुक्रवार को जिन 5 जिलों में हुए घोटालों में केस दर्ज किया, उनमें गोंडा, महोबा, सोनभद्र, बलरामपुर व कुशीनगर हैं।

मिर्जापुर में हुए घोटाले की एफआईआर सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच जबकि संतकबीरनगर के लिए देहरादून की एंटी करप्शन शाखा दर्ज करेगी। दोनों एफआईआर का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पिछले दिनों मनरेगा के तहत केंद्र से मिली राशि में धांधली संबंधी एक पीआईएल पर सीबीआई को जांच का आदेश दिया था।

सभी मामले वर्ष 2007 से 2010 के दौरान के हैं। पहले इस घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कर रही थी, लेकिन उसकी जांच से हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अदालत ने सीबीआई को जांच सौंपी थी। इसके बाद सीबीआई ने शुक्रवार को अलग-अलग पांच एफआईआर दर्ज किया।

अन्य जिलों में भी नए सिरे से होगी जांच
हाईकोर्ट ने मनरेगा में अन्य जिलों में भी हुई गड़बड़ियों की जांच के आदेश दिए हैं।

सीबीआई वहां के तत्कालीन डीएम, सीडीओ सहित अन्य कई अफसरों से नए सिरे से पूछताछ करेगी। आरोप है कि इन अफसरों ने बेरोजगारों के बजाय अपने करीबियों को काम दिलाया।

एनजीओ को फायदा पहुंचाया गया। काम में मजदूरी और सामग्री के 60-40 के अनुपात पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

मनरेगा की रकम से कई ऐसे किसानों को बीज बांट दिए गए जिनके पास जमीन ही नहीं थी। गोंडा में तो मनरेगा की रकम से टेंट की खरीद ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed