फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   manisha mandir sanrakshan grah registration to be cancelled.

मनीषा मंदिर बाल संरक्षण गृह का पंजीकरण रद्द करने की तैयारी, जल्द होगी कार्रवाई

Wed, 26 Sep 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Sep 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
manisha mandir sanrakshan grah registration to be cancelled.
- फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मनीषा मंदिर बाल संरक्षण गृह में बड़े पैमाने खामियों के उजागर होने पर सरकार के स्तर पर संस्था का पंजीकरण रद्द करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बाल कल्याण समिति से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद संस्था का पंजीकरण रद किया जाएगा।

विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप रंजन ने बताया कि मनीषा मंदिर प्रकरण की प्रारंभिक जांच के बाद अब विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच में यह पाया गया है कि शहर के पॉश इलाके में सारे कायदे-कानून को ताक पर पिछले तीन दशक से मनीषा मंदिर बाल संरक्षण गृह का संचालन हो रहा था और अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी। रिपोर्ट जल्द ही विभागीय मंत्री को सौंप दी जाएगी, इसके बाद संस्था का पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस संस्था में बाल कल्याण समिति न्यायलय के आदेश के बगैर ही 10 साल से कम उम्र की बच्चियों को यहा रखा गया था। संस्था की संचालिका डॉ. सरोजनी अग्रवाल के रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देवरिया कांड के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी बाल एवं महिला संरक्षण गृहों की जांच कराई गई थी, लेकिन इस संस्था की ओर किसी अधिकारी ने नजर उठाकर नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका ही नतीजा था कि सरकार की सख्ती के बाद भी इस संस्था में10 साल से कम उम्र की आठ बच्चियों को नियमों के विरुद्ध और 6 बालिकाओं को न्यायालय बाल कल्याण समिति के आदेश के बगैर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed