फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manish Gupta murder case: Rapid raid in search of accused inspector, accused inspector is rewarded with one lakh rupees

मनीष गुप्ता हत्याकांड : आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश में ताबड़तोड़ छापा, एक लाख रुपये का इनामी है आरोपी इंस्पेक्टर

Sun, 10 Oct 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 10 Oct 2021 08:09 PM IST
सार

कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस पिटाई से हुई मौत मामले के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश में शनिवार रात भी गांव पहुंची पुलिस को इंस्पेक्टर के घर में ताला बंद मिला। इंस्पेक्टर की तलाश में उसके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दे रही है।
 

विज्ञापन
Manish Gupta murder case: Rapid raid in search of accused inspector, accused inspector is rewarded with one lakh rupees
अमेठी में नारा गांव स्थित आरोपी प्रभारी निरीक्षक का मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस पिटाई से हुई मौत मामले के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश में जिले की पुलिस लगातार छापा मार रही है। शनिवार रात भी गांव पहुंची पुलिस को इंस्पेक्टर के घर में ताला बंद मिला। पुलिस एक लाख रुपये के ईनामी इंस्पेक्टर की तलाश में उसके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दे रही है।

विज्ञापन


कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पिछले 27 सितंबर को गोरखपुर में पुलिस पिटाई से मौत हो गई थी। मौत का यह मामला सुर्खियों में आने के बाद शासन के निर्देश पर जिन पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ उनमें थाना रामगढ ताल के प्रभारी निरीक्षक जेएन सिंह भी शामिल था। इंस्पेक्टर जेएन सिंह कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव का रहने वाला है। घटना के बाद पिछले शनिवार की रात गोरखपुर पुलिस की टीम ने नारा गांव पहुंच कर इंस्पेक्टर के घर छापा मारा था। इस दौरान पुलिस को इंस्पेक्टर के घर ताला बंद मिला था। नारा गांव के ग्रामीणों के अनुसार शनिवार के बाद से इंस्पेक्टर के घर लगातार पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बताते हैं कि दो दिन पूर्व गोरखपुर के एसपी भी पुलिस टीम के साथ नारा गांव पहुंचे थे। एक लाख रुपये के इनामी इंस्पेक्टर की तलाश में क्राइम ब्रांच, एसआईटी तथा एसओजी टीम गांव में लगातार छापा मार रही है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी इंस्पेक्टर की तलाश में उसके घर के अलावा रिश्तेदारियों में भी दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed