{"_id":"5ba87b1d867a557f5929a22f","slug":"mandal-inchrge-of-samajwadi-secular-morcha-list-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी सेकुलर मोर्चा के मंडल प्रभारियों की लिस्ट जारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी सेकुलर मोर्चा के मंडल प्रभारियों की लिस्ट जारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने राजनीतिक दल के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस बारे में वह सोमवार को दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय भी गए। इस बीच उन्होंने 14 मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
शिवपाल पार्टी का झंडा तय कर चुके हैं। पार्टी का नाम तय करकेनिर्वाचन आयोग में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए जरूरी औपचारिकताओं के संबंध में शिवपाल स्वयं भारत निर्वाचन आयोग गए। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के साथ ही उन्होंने सेकुलर मोर्चा का विस्तार प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने सोमवार को 14 मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की। लखनऊ मंडल में राम सिंह यादव और फैजाबाद में डॉ. एमपी यादव को प्रभारी बनाया गया है। देवेन्द्र गुप्ता को आगरा मंडल और राम दर्शन यादव को आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
इसी तरह प्रकाश राय उर्फ लल्लन राय को इलाहाबाद और इटावा के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को कानपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। गोरखपुर में बाबूराम निषाद, अलीगढ़ में डॉ. रक्षपाल सिंह और झांसी में विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्हू राजा प्रभारी होंगे। वाराणसी में देवेन्द्र यादव, बस्ती में प्रेम प्रकाश वर्मा, बरेली में फरहत मियां, मिर्जापुर में जय सिंह और मेरठ में हापुड़ निवासी डॉ. मरगूब त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है।