जानिए, आपके बारे में क्या कहता है आपका विजिटिंग कार्ड और सिग्नेचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका नाम अखिलेश यादव है और अपने हस्ताक्षर में अगर आप सिर्फ अखिलेश लिखते हैं तो यह संकेत है कि आप संवेदनशील व्यक्ति हैं, लोग इसकी वजह से अपना काम निकलवा में सफल हो जाते हैं लेकिन यह यह भी दर्शाता है कि आप जैसे को तैसा जवाब देने में पीछे नहीं रहते।
वहीं अगर अपने हस्ताक्षर में अखिलेश यादव पूरा लिखते हैं तो यह आपका अपने परिवार से अटैचमेंट दर्शाता है। लखनऊ में शुक्रवार को कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के संगठन यंग इंडियंस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘सिग्नेचर सर्जन’ के तौर पर देश में विख्यात मानकलाल अग्रवाल ने कुछ इसी तरह के उदाहरणों से हस्ताक्षरों के जरिए व्यक्तित्व का विश्लेषण करने के तरीके बताए।
सीआईआई लखनऊ चैप्टर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आए सदस्यों और पदाधिकारियों के लिए विशेष कॉन्फ्रेंस में मानकलाल अग्रवाल ने बताया कि जब व्यक्ति हस्ताक्षर में सरनेम भी लिखता है और उसका पहला अक्षर कैपिटल रखता है तो यह भी परिवार से अटैचमेंट दर्शाने का एक और तरीका है।
विजिटिंग कार्ड के जरिए समझा जा सकता है कंपनी का प्रदर्शन
कार्यक्रम में वाईआई की लखनऊ चेयरमैन स्मिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, सदस्य गौरव लाट, उद्यमी प्रणय चोपड़ा और मोनिस सिद्दीकी सहित कई सीआईआई सदस्य शामिल थे।
हस्ताक्षर में अगर भी अक्षर एक फ्लो में लिखे गए हैं और आपस में जुड़े हुए हैं तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति अंतरमुर्खी स्वभाव का और क्रिएटिव है।
अग्रवाल ने कुछ उद्यमियों के विजिटिंग कार्ड उनसे मांगे और उनमें कंपनी के लोगो के आधार पर बताया कि कंपनी का प्रदर्शन भी इनके जरिए समझा जा सकता है। कुछ लोग हस्ताक्षर के नीचे लाइन खींचते हैं।
यह लाइन अगर नाम के बीच में खत्म हो रही है तो मतलब हो सकता है कि व्यक्ति ने जीवन में कई समझौते किए हैं। वहीं अगर लाइन को घुमाकर एक और लाइन खींचता है मतलब हो सकता है कि वह अपने भूतकाल को भुला नहीं पाया है।