{"_id":"5ab939ae4f1c1b27088b73e1","slug":"managing-director-of-madhyanchal-vidyut-nigam-removed-from-his-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी, निदेशक (कार्मिक) ने देर रात संभाला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गए मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी, निदेशक (कार्मिक) ने देर रात संभाला चार्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Mar 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
मध्यांचल में निदेशक (कार्मिक) एससी झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एपी सिंह को हटा दिया है। मध्यांचल में निदेशक (कार्मिक) एससी झा को एमडी का चार्ज सौंपा गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोमवार देर रात आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
झा ने देर रात एमडी का कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। दरअसल, राज्य विद्युत नियामक आयोग में चयन न होने पर एपी सिंह ने नाराजगी जताते हुए 20 मार्च को प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजकर पदमुक्त करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
इसके बाद प्रमुख सचिव ऊर्जा ने एपी सिंह से बात भी की थी। एपी सिंह के बगावती तेवर को देखते हुए सोमवार को प्रमुख सचिव ने उन्हें पद से हटाने का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन