{"_id":"6928d8221b71ea94539bff22fac0db36","slug":"management-girls-hostel-sexual-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के आरोप से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलयू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के आरोप से मचा कोहराम
Updated Thu, 08 Aug 2013 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में मैनेजमेण्ट गर्ल्स हॉस्टल में एमबीए प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा के साथ उसकी रूम पार्टनर और सहपाठी छात्राओं ने दुरव्यवहार किया।
विज्ञापन
साथी छात्राओं द्वारा किए गए दुरव्यवहार से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने इसकी लिखित शिकायत अपने हॉस्टल की प्रोवोस्ट डॉ. अमिता कनौजिया से की। इसके बाद भुक्तभोगी छात्रा से पूछताछ की गई और मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
क्योंकि यह छात्रा जिन अन्य छात्राओं पर दुरव्यवहार करने का आरोप लगा रही थी वह एलयू के सीतापुर रोड स्थित सेकेंड कैम्पस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेण्ट साइंस (आईएमएस) में क्लास लेने गईं थी।
विज्ञापन
इन छात्राओं को वहां से बुलाकर इस पूरे मामले पर उनका पक्ष लिया गया। इधर एलयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने मामले की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बना दी है और यह अपनी रिपोर्ट गुरूवार को सुबह देगी।
एलयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित कहते हैं कि यह मामला रैगिंग का कतई नहीं है। क्योंकि जिस छात्रा ने शिकायत की है और जो आरोपी हैं दोनों ही एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। ऐसे में छात्रा से आपस में किस बात को लेकर तनातनी हुई यह जांच में सामने आ जाएगा।
अगर आरोपी छात्राओं पर दोष सिद्घ होगा तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। क्योंकि हम अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त करने वाले नहीं। फिलहाल सहपाठी छात्राओं द्वारा शिकायत करने वाली छात्रा बुरी तरह आहत है।
इधर हॉस्टल की प्रोवोस्ट डॉ. अमिता कनौजिया का कहना है कि यह आपसी कहासुनी में हुआ विवाद है इसे अधिक तूल देने की जरूरत नहीं है। अगर कोई यह कहे कि कैम्पस में छात्रा के साथ किसी तरह का हैरिसमेण्ट हुआ है तो वह पूरी तरह बकवास है।