फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man was doing fraud on the name of Amit Shah

यूपी: हत्थे चढ़ा अमित शाह का ठग 'भाई'

Thu, 14 Aug 2014 01:09 PM IST
हेमंत पांडेय/अमर उजाला, लखनऊ
हेमंत पांडेय/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Aug 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
Man was doing fraud on the name of Amit Shah

खुद को अमित शाह का प्रतिनिधि व रिश्तेदार बताकर एक जालसाज पंकज शाह के नाम से कई महीने तक भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से रुपये ऐंठता रहा।

विज्ञापन


उप चुनाव का टिकट दिलवाने, संगठन में ऊंचा पद या फिर संवैधानिक पदों पर नियुक्ति का झांसा देकर लोगों को अपनी जालसाजी का शिकार बनाता रहा।

राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बने इस जालसाज को आखिरकार पुलिस ने हजरतगंज के गोमती होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास से साढ़े चार लाख रुपये भी बरामद हुए हैं, जो उसने बहराइच के बेलहा सीट पर उप चुनाव का टिकट दिलवाने का झांसा देकर एक नेता से ठगे थे।

पुलिस को देखते ही हुआ पसीना-पसीना

Man was doing fraud on the name of Amit Shah

भाजपा मुख्यालय के प्रभारी भारत दीक्षित ने इस जालसाज के बारे पुलिस को सूचना दी। पता चला वह इन दिनों गोमती होटल के रूम नंबर 123 में ठहरा हुआ है।

पुलिस की टीम ने भाजपा के कुछ नेताओं को साथ लेकर घेराबंदी की और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। पुलिस टीम को बताया गया कि साहब अमित शाह के रिश्तेदार पंकज शाह जी हैं और यूं ही उनसे मुलाकात संभव नहीं।

हालांकि जब पुलिस से उसका सामना हुआ तो वह लड़खड़ा गया। पूछताछ शुरू होते ही जालसाज बेनकाब हो गया। उसकी असली पहचान चौधरी कुंवर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग पांच लाख रुपये हुए बरामद

Man was doing fraud on the name of Amit Shah

मूल रूप से वह कल्याण चक्र थाना सोनवछ, श्रावस्ती का रहने वाला है। हालांकि कई सालों से वह पत्नी, दो बेटी व एक बेटे के साथ लखनऊ में ही रह रहा था।

चौधरी कुंवर सिंह के पास से चार लाख 55 हजार 750 रुपये, सोने की एक अंगूठी, चांदी के आठ सिक्के, पंकज शाह के नाम से बना हुआ फर्जी पहचान पत्र, इसी नाम से जारी हुए चार सिम कार्ड, भाजपा की एक रसीद बुक, भाजपा के दो परिचय पत्र फार्म, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मोहर व आवेदन पत्र मिले हैं, जिनके पीछे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर बने हुए हैं।

सीओ हजरतगंज राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश की नौ सीटों पर उप चुनाव होने हैं। सभी सीटों पर टिकट पाने के लिए कई भाजपा नेता उसके संपर्क में थे।

विज्ञापन

कमरा भी अमित शाह के नाम से ही बु‌क किया

Man was doing fraud on the name of Amit Shah

बहराइच के बेलहा सीट उप चुनाव का टिकट पाने के लिये आशीष रंजन से उसने पांच लाख रुपये ले भी लिये थे। लखनऊ पूर्वी सीट पर टिकट के लिए गोपाल शुक्ला उसके संपर्क में थे।

टिकट पाने के लिए कुछ दिनों पहले इलाहाबाद मंडल की एक सीट के लिये प्रेम चंद्र चौधरी भी इससे मिलने आये थे। इसके अलावा भी कई नेता टिकट के लिये उसके संपर्क में थे।

गोमती होटल के कमरा नंबर 123 की बुकिंग भी अमित शाह के ही नाम से ही करवाई थी। चौधरी कुंवर खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बता रहा था। इसके अलावा उसके संपर्क कई अन्य राजनैतिक पार्टिंयों के नेताओं से भी हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह कांग्रेस में पिछड़ा वर्ग महामंत्री के पद पर भी रह चुका है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह कई नेताओं के संपर्क में था। उसके पास सभी पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के नामों की लिस्ट भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed