{"_id":"5eb16c0e8ebc3e9069550e74","slug":"man-travelled-with-his-wife-s-dead-body-for-1137-kilometers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: अंतिम संस्कार के लिए पत्नी के शव के साथ की 1137 किमी यात्रा, नहीं मिले चार कंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: अंतिम संस्कार के लिए पत्नी के शव के साथ की 1137 किमी यात्रा, नहीं मिले चार कंधे
Tue, 05 May 2020 07:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 May 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के कठौवा गांव में अपने बूढ़े पिता के साथ आपबीती सुनाता दद्दन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण पत्नी की अस्पताल में मौत के बाद स्थानीय स्तर पर दाह संस्कार न होने के कारण पति शव लेकर 1137 किमी दूर बलरामपुर जिले के अपने पैतृक गांव कठौवा पहुंचा। पत्नी का अंतिम संस्कार करने के बाद उसे तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ गांव के ही प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह कठिन दौर बलरामपुर जिले के थाना ललिया ग्राम कठौवा निवासी दद्दन को देखना पड़ा है। दद्दन अपनी पत्नी गीता (30) तथा तीन छोटे- छोटे बच्चों को लेकर लुधियाना पंजाब के कैरातीनगर में मजदूरी करता था। गत 26 अप्रैल को वहीं गर्भवती पत्नी गीता की अचानक तबीयत खराब हो गई। दद्दन ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने दद्दन को चार दिन पत्नी का शव इसलिए नहीं दिया क्योंकि उसकी पत्नी की कोरोना जांच होनी थी। जांच के बाद रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने पर दद्दन को पत्नी का शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
दद्दन ने पत्नी का वहीं पर दाह संस्कार करना चाहा लेकिन पड़ोसियों ने कोरोना व लॉकडाउन के कारण शव को कंधा देने से मना कर दिया। थक हारकर दद्दन ने अपने परिचितों से 27 हजार रुपये उधार लिए और किराए की गाड़ी से पत्नी का शव लेकर गत एक मई को गांव पहुंचा। यहां पर पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार के बाद पुलिस तथा प्रशासन ने दद्दन को परिवार सहित गांव के ही प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन कर दिया है। ऐसा कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर दद्दन को घर जाने के लिए मुक्त कर दिया जाएगा।