फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man threaten a girl

Lucknow News: दबंग ने किशोरी को दी धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म की धमकी

Tue, 30 May 2023 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
man threaten a girl
काकोरी। दुबग्गा इलाके में किशोरी को एक दबंग जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने व दुष्कर्म की धमकी दे रहा है। डरे सहमे परिवारीजनों ने चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने टरका दिया। वहीं परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार गांव के ही दबंग ने कुछ साल पहले बड़ी बेटी को झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली थी। तभी से आरोपी की नीयत दूसरी नाबालिग छोटी बेटी पर खराब होने लगी। बेटी के विरोध करने पर दबंग दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराकर शादी की धमकी देता है। इससे तंग आकर अंधे की चौकी प्रभारी धर्मेंद सिंह से शिकायत की। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उन्हें आपस में समझौता करने को कह दिया। पीड़ित माता-पिता ने मामले का वीडियो बनाकर न्याय पाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में आरोपी ने पीड़ित की बड़ी बेटी से शादी कर ली थी। मामले में अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। बाद में दोनों के बालिग होने से एफआर लग गई थी। जनवरी 2023 में दोनों पक्षों के बीच रिक्शे को लेकर विवाद हुआ था, जिसमे आरोपी का शांति भंग का चालान हुआ था। बड़ी बेटी ने मुस्लिम समुदाय के युवक से शादी कर ली थी। इसी से नाराज दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed