{"_id":"5f7e1ce28ebc3e9bf228c7b5","slug":"man-suicide-after-loosing-money-in-ipl-bet-lucknow-news-lko5440929115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच के सट्टे में डूबी रकम तो युवक ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच के सट्टे में डूबी रकम तो युवक ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र के एमिटी न्यू परिसर के पीछे छोटा भरवारा जगपालखेड़ा में टिन शेड के लोहे के एंगल से बुधवार सुबह राजू यादव (21) का शव लटकता मिला। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, मृतक पिछले कुछ दिनों से आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहा था जिसमें उसकी रकम डूब गई। इसी डिप्रेशन में उसने फांसी लगाई हैं। भाई सतीश की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय के मुताबिक, गोसाईंगंज के नूरपुर बेहटा निवासी रामदयाल का बेटा राजू गोमतीनगर के ग्वारी गांव में स्थित पंप हाउस में ऑपरेटर था। बुधवार सुबह एमिटी न्यू परिसर के पीछे दुकान के बाहर लगे टिन शेड के एंगल से रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके से पुलिस ने मोबाइल, बाइक व पर्स बरामद किया। मोबाइल में मिले परिवारीजनों के नंबर पर सूचना दी।
देर रात घर नहीं पहुंचा तो की कॉल, नहीं रिसीव हुआ फोन
सतीश ने बताया कि मंगलवार सुबह भाई घर से रोज की तरह बाइक से काम पर निकला था। जब देर रात 9.30 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सुबह पुलिस कर्मियों ने कॉल कर हादसे की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, राजू के शरीर पर कोई चोट नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह फांसी आई है। पुलिस ने उसके साथी कर्मचारियों और पंप हाउस के आसपास पूछताछ की जिसमें पता चला कि राजू आईपीएल मैच शुरू होने के बाद सट्टा लगा रहा था। इसमें उसकी रकम डूब गई थी जिससे वह डिप्रेशन में आ गया।
विज्ञापन
हालांकि राजू के भाई सतीश ने हत्या की आशंका जाहिर की। उसने बताया कि मौके पर शराब की टूटी बोतलें मिली हैं। वहीं राजू के कपड़े फटे थे। आशंका है कि उसका किसी से विवाद हुआ और इसी में उसकी हत्या कर दी गई हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।