फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murdered his father in greed of money

मां के प्रेमी और प्रेमिका के पति के साथ मिलकर युवक ने की दिव्यांग पिता की हत्या

Wed, 19 Jul 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Jul 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
man murdered his father in greed of money
डेमो
लखनऊ के गोर्साइंगंज इलाके में एक बिगड़ैल युवक ने दिव्यांग पिता के खाते में जमा 20 लाख रुपये व करोड़ों की जमीन के लालच में अपनी मां, उसके प्रेमी और अपनी प्रेमिका के पति के साथ मिलकर साजिश रची। 
विज्ञापन


उसे बहाने से बुलाकर शराब पिलाई। नशे में धुत होने पर बाइक से सैर कराई और रात होने पर गला दबाने के बाद नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या आरोपी बेटे को दोनों साथियों समेत गिरफ्तार किया है। दिव्यांग की हत्या की साजिश में शामिल पत्नी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि गोसाईंगंज के बरकतनगर भट्ठी निवासी दिव्यांग संतोष कुमार लोधी की हत्या करके शव नहर में फेंकने के मामले में उसके बेटे मोहित कुमार, उसकी प्रेमिका के पति संजय कुमार और मां के प्रेमी लक्ष्मीनारायण को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष की हत्या की साजिश में शामिल पत्नी प्रमिला की तलाश जारी है। हत्या के एक मामले में जेल जा चुके मोहनलालगंज के गांव अतरौली निवासी संजय कुमार ने फर्जी आईडी से सिमकार्ड के साथ एक मोबाइल खरीदा था।  

ऐसे अंजाम दी वारदात

man murdered his father in greed of money
डेमो
तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद एसओ गोसाईंगंज बलवंत शाही ने बताया कि मोहित, संजय और लक्ष्मीनारायण आठ जुलाई को काले बीरबाबा मंदिर के पास एकत्र हुए और संजय ने नए नंबर से संतोष को कॉल करके बुलाया। 

वहां से चारों लोगों ने एक स्थान पर जाकर शराब पी। नशे में धुत होने पर शाम को मोहित ने अपनी बाइक पर बीच में पिता संतोष और पीछे लक्ष्मीनारायण को बैठाया। 

उसे मोहनलालगंज से निगोहां होते हुए बछरावां के रास्ते शिवगढ़ और अचली खेड़ा तक सैर कराई। रात को आवागमन थमने पर मोहित ने नहर किनारे बाइक रोकी। लक्ष्मीनारायण की मदद से पिता का गला दबाया और बेहोशी की हालत में संतोष को नहर में फेंककर आरोपी अपने घर लौट गए। 

बेटी ने दर्ज कराई गुमशुदगी

man murdered his father in greed of money
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
दिव्यांग संतोष के रातभर घर न लौटने और मोबाइल फोन बंद होने से परेशान नाबालिग बेटी रोशनी ने छोटे भाई अमृत व रामजीत की मदद से संतोष की तलाश शुरू की। 

चार दिन तक कुछ पता न चलने पर 13 जुलाई को गोर्साइंगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। विवेचक राजवंत सिंह को बताया कि मां प्रमिला कुछ दिनों से गांव के ही लक्ष्मीनारायण के साथ रह रही हैं और बड़ा भाई मोहित बुआ के घर रहता है। 

वह विगत दिनों अतरौली के संजय कुमार की पत्नी को भगा ले गया था। इसके बाद लौटा तो संजय कुमार ने रेप का केस दर्ज कराने की पिता को धमकी दी थी। बेटे को बचाने के लिए उन्होंने समझौते की पेशकश की। 

पांच लाख में डील हुई और संजय कुमार दो लाख ले चुका था। दो दिन बाद 15 जुलाई को शिवगढ़ माइनर में दिव्यांग का शव मिलने की सूचना पर रोशनी ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर शिनाख्त की थी।  

पत्नी-बेटे को खटकता था भांजे से तालमेल हत्थे चढ़े मोहित ने कुबूला कि संतोष अपने भांजे के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे। उस अक्सर मोटी रकम देते थे। कुछ दिनों पहले 85 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया और एडवांस मिले 20 लाख रुपये अपने खाते में जमा कर रखे थे। उसके अन्य भाई-बहन नाबालिग हैं। इसके चलते मां के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पूरी रकम हड़पने का इरादा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed