{"_id":"612e91378ebc3e7a094a7740","slug":"man-murdered-by-his-son-lucknow-news-lko5935054183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की थी बुजुर्ग किसान की पत्थर से कूंचकर हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने की थी बुजुर्ग किसान की पत्थर से कूंचकर हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। निगोहां के रंजीतखेड़ा में बुजुर्ग किसान महादेव की शुक्रवार तड़के पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए उसके बेटे जगदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जगदेव संपत्ति में हिस्सा न मिलने और पिता के एक महिला से संबंध होने के संदेह पर नाराज था। पुलिस ने आरोपी बेटे को सोमवार को जेल भेज दिया।
एसपी ग्रामीण ह्रदयेश कुमार के मुताबिक, महादेव के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा जगदेव, छोटा गया प्रसाद है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। महादेव, गांव के बाहर खेत में ट्यूवेल पर बने कमरे में पत्नी के साथ रहता था। जगदेव का आरोप है कि महादेव ने छोटे बेटे को सारी संपत्ति दे रखी थी। आरोप है कि महादेव का गांव की किसी महिला से भी संबंध था। महादेव ने कुछ दिन पहले जमीन भी बेची थी जिसका रुपया छोटे बेटे और उस महिला को दिया था। इस कारण जगदेव पिता से नाराज था।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, जगदेव ने कुबूल किया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार को पालता था। पिता सालों से एक महिला को ही अपनी कमाई का हिस्सा देते थे। जगदेव को पता था कि उसकी मां नींद की दवा खाकर सोती है। मां नींद की दवा खाकर सो गई। पास ही पिता भी लेटे थे। इस बीच जगदेव शुक्रवार तड़के पहुंचा। उसने ईंट से पिता के सिर और निजी अंगों पर ताबड़तोड़ कई बार पत्थर से वार कर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शक होने पर जगदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो उसने टालमटोल किया, लेकिन बाद में उसने पूरी वारदात बयां कर दी।