{"_id":"5f8f4b988ebc3e5fa3000f68","slug":"man-murdered-by-his-cousins-lucknow-news-lko546312249","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों ने युवक को पीटकर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार, ये था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाइयों ने युवक को पीटकर मार डाला, दो आरोपी गिरफ्तार, ये था पूरा मामला
Wed, 21 Oct 2020 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन रावत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पीजीआई क्षेत्र के हैवतमऊ गांव में सोमवार देर शाम को पुरानी रंजिश में दो गुटों में मारपीट हुई। एक गुट के लोगों ने दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। मारपीट की वारदात में गंभीर रूप से घायल अर्जुन रावत (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चचेरे भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई के के मिश्रा के मुताबिक, हैवतमऊ गांव में सोमवार शाम करीब 7.30 बजे पुरानी रंजिश में अर्जुन रावत पर उसके चचेरे भाइयों सिकंदर, पितांबर व दिलीप ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे व ईंट से उसे बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पिटाई के बाद खून से लथपथ अर्जुन वहीं बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अर्जुन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी देर रात एक बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अर्जुन के पिता नरपत रावत के मुताबिक, अर्जुन एसजीपीजीआई में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
सात से हिरासत में हो रही पूछताछ
अर्जुन और उसके चाचा के परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है जिसके कारण अक्सर विवाद होता था। भाई आजाद के मुताबिक, सोमवार शाम को चचेरे भाइयों ने अर्जुन पर हमला बोल दिया। पुलिस के मुताबिक, भाई आजाद की तहरीर पर सिकंदर, पीतांबर और दिलीप सहित एक दर्जन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
दो आरोपियों पीतांबर और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में भी लिया है।
दो आरोपियों पीतांबर और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में भी लिया है।