{"_id":"58ececfa4f1c1be275cf5e1f","slug":"man-murder-his-wife-for-dowry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने तीन तलाक नहीं माना तो रास्ते से हटाने के लिए की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने तीन तलाक नहीं माना तो रास्ते से हटाने के लिए की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच/फखरपुर
Updated Wed, 12 Apr 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
बहराइच में निकाह के चार महीने बाद ही पति ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने की कोशिश की। पत्नी ने विरोध किया तो घरवालों के साथ मिलकर उसकी जान ले ली।
घटना बहराइच के मुड़की गांव की हैं। जानकारी के मुताबिक, फखरपुर थाना क्षेत्र के मुड़की गांव निवासी शफीक अहमद के साथ चार माह पूर्व परसेंडी गांव निवासी नाहिदा बेगम का निकाह हुआ था।
महीनेभर तक तो सब ठीकठाक चला, लेकिन इसके बाद नाहिदा को ससुरालीजनों की धौंस मिलने लगी साथ ही पति भी तलाक की धमकी देने लगा। इस मामले में नाहिदा ने अपने मायके में सूचना दी तो उन्होंने शांत रहने को कहा।
विज्ञापन
लेकिन माह भर पूर्व नाहिदा का उत्पीड़न बढ़ गया। इस बीच जैसे-तैसे नाहिदा के दिन गुजरे। चार दिन पूर्व शफीक ने तीन बार तलाक कह कर पत्नी नाहिदा को घर से भाग जाने को कहा। पत्नी ने तलाक का विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसकी पिटाई की गई।

Trending Videos
हत्या के बाद आरोपी फरार
Crime shimla
फिर ससुरालियों ने शादी में कम दहेज लाने की बात कही और कार की मांग की। नाहिदा ने मायके में अपने पिता जुबेर अहमद को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता ने दो-एक दिन में घर पहुंचकर बातचीत करने का आश्वासन दिया।
लेकिन इसी बीच सोमवार देर रात पति शफीक ने परिवारीजनों के साथ मिलकर नाहिदा की लाठियों से पिटाई की। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जुबेर को दी।
रात में ही जुबेर परिवारीजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां पर शफीक व ससुराल के अन्य सदस्य नहीं मिले, जबकि बेटी का शव छत के कुंडे में फंदे से लटकता मिला। उसका पैर बेड और बक्से से लगा हुआ था। जिससे लग रहा था कि हत्या कर शव लटकाया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।