फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man make fathers murderer his friend then take his 29 year old revenge

फिल्मी अंदाज में की पिता के हत्यारे से दोस्ती, फिर चुकाया 29 साल पुराना बदला

Tue, 02 Jul 2019 12:52 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 02 Jul 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
man make fathers murderer his friend then take his 29 year old revenge
कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
पिता की हत्या का बदला लेनी की कहानी पर फिल्में तो खूब बनी लेकिन लखनऊ के रामपुर गांव में रविवार देर ऐसी ही एक वारदात हुई। इसमें 29 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी ने पहले हत्यारे से दोस्ती की फिर अपना बदला चुकाया।
विज्ञापन


रविवार की रात बुजुर्ग सुंदरलाल की हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार सुबह कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल बांका भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पिता की मौत का बदला लेने के मकसद से हत्या की थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के मुताबिक रविवार रात रामपुर निवासी सुंदरलाल की धारदार हथियार से हत्या की गई। हत्या गांव के कल्याण सिंह ने की थी। देर रात सुंदरलाल गांव के नुक्कड़ पर बैठे थे। इसी बीच कल्याण वहां पहुंचा और बांके से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। खून से लथपथ सुंदरलाल वहीं गिर गया। कल्याण मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुंदरलाल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या की वारदात के खुलासे को देर रात से ही छापामारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 साल पहले हुई थी पिता की हत्या

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी कल्याण सिंह को सोमवार सुबह गंगागंज से दबोच लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 29 साल पहले 1990 में उसके पिता रामस्वरूप की हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त कल्याण महज 15 दिन का था। बड़े होने पर कल्याण की मां ने उसे पिता की हत्या के बारे में जानकारी दी। मां ने बताया कि सुंदर ने ही उसके पिता की हत्या की थी। इस मामले में सुंदरलाल जेल भी गया था।

मां के कहने पर बनाई बदले की योजना
पिता की हत्या करने की जानकारी होने पर कल्याण ने बदले की योजना बनाई। रविवार सुबह वह घर से टहलने निकला था। उसे पता चला कि गांव के नुक्कड़ पर सुंदरलाल कुछ लोगों के साथ बैठा है। वह घर से बांका लेकर वहां आ धमका।

इसके बाद कल्याण ने सुंदरलाल पर बांके से कई बार हमला किया। मृतक के बेटे आशाराम की तहरीर पर पुलिस ने कल्याण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, विजय कुमार सिंह, संजय शुक्ल, आरक्षी अशोक, विजय और राहुल की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश देनी शुरू कर दी। आरोपी को सोमवार तड़के गंगागंज के पास से दबोच लिया गया। उसे देर शाम जेल भेज दिया।

पुलिया के अंदर से आला कत्ल बरामद

आरोपी कल्याण ने सुंदरलाल की हत्या करने के बाद आला कत्ल बांका को गांव के बाहर नहर की पुलिया के नीचे छिपाया था। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद उसने अपराध कुबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नहर की पुलिया के नीचे से बांका भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed