{"_id":"5eaf21778ebc3e9092148ffc","slug":"man-kills-wife-in-lucknow-during-namaz-arrested4","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः नमाज पढ़ते वक्त पत्नी को मारा चाकू, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः नमाज पढ़ते वक्त पत्नी को मारा चाकू, गिरफ्तार
Mon, 04 May 2020 03:13 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के ठाकुरगंज में हुसैन बाड़ी में किराए पर रहने वाली सूफिया को उसके पति मो. शफीक ने चाकू मार दिया। वारदात के वक्त सूफिया नमाज पढ़ रही थी। हमले के बाद पति भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, सीतापुर के चहलारी घाट निवासी मोहम्मद शफीक हुसैन बाड़ी में किराए पर रहता है।
विज्ञापन
Trending Videos
पत्नी घरों में चौका बर्तन का काम करती
उसकी पत्नी घरों में चौका बर्तन का काम करती है। लॉकडाउन के कारण कई दिनों से घर पर ही रहना हो रहा है। शुक्रवार की शाम इफ्तारी के समय सूफिया नमाज पढ़ रही थी।
इसी दौरान किसी बात से नाराज मोहम्मद शफीक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सूफिया की चीख सुन पड़ोसी जुटे तो शफीक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूफिया को अस्पताल में भर्ती कराया।
इसी दौरान किसी बात से नाराज मोहम्मद शफीक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सूफिया की चीख सुन पड़ोसी जुटे तो शफीक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूफिया को अस्पताल में भर्ती कराया।