फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man killed his son in gonda

नाजायज संबंध छिपाने के लिए घोंट दिया बेटे का गला

Tue, 03 Nov 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Tue, 03 Nov 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
man killed his son in gonda

अपने नाजायज संबंध छिपाने के लिए एक व्यक्ति ने अपने ही मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पांच दिन पूर्व हुई घटना का खुलासा पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता की गिरफ्तारी पर किया।

विज्ञापन


उसके खिलाफ मासूम के मामा ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक पिलखाई मजरा डीहा निवासी पृथ्वीनाथ तिवारी की मोतीगंज क्षेत्र के ग्राम चौरी हरसोपट्टी में ससुराल है।
विज्ञापन


पृथ्वीनाथ का अक्सर ससुराल जाना-आना था। इसी बीच वहां की एक महिला से उसके संबंध हो गए। पृथ्वीनाथ की पत्नी को जानकारी हुई तो उसने पति को महिला से मिलने से रोका। ससुराल वालों ने भी विरोध किया। इस पर पत्नी, बच्चों व ससुराल वालों से पृथ्वीनाथ नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी दो बच्चों को लेकर 28 अक्तूबर को मायके चली गई। उसका एक बेटा अरुण तिवारी (10) पिता के साथ अपने घर पर था।

सांप डसने का किया बहाना

man killed his son in gonda

31 अक्तूबर की सुबह पिता-पुत्र खेत गए थे। वापस लौटकर उसने बेटे को सर्प के डसने की बात गांववालों को बताई और चिकित्सक के पास ले गया। चिकित्सक ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी देहात कोतवाली फणीन्द्र सिंह यादव के मुताबिक अरुण के मामा शिव प्रसाद ने उसकी हत्या की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने पृथ्वीनाथ से पूछताछ की तो सच सामने आ गया।

पृथ्वीनाथ ने बताया कि उसने ससुराल की महिला से नाजायज संबंधों को छिपाने के लिए बेटे अरुण की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। गांव वालों को सर्प डसने की झूठी कहानी सुनाई थी।

कोतवाल ने बताया कि अरुण के मामा शिवप्रसाद ने कोतवाली देहात में पृथ्वीनाथ तिवारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed