{"_id":"5d2ecb7f8ebc3e6d0c33a313","slug":"man-killed-his-eight-month-old-son-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने आठ माह के मासूम को पटक-पटककर मार डाला, बचाने गई मां पर भी हुआ हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने आठ माह के मासूम को पटक-पटककर मार डाला, बचाने गई मां पर भी हुआ हमलावर
Wed, 17 Jul 2019 03:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jul 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में निगोहां के राती गांव में शराबी पिता ने अपने आठ माह के बेटे कमलेश को पटक-पटककर मार डाला। मां ने उसे बचाने के लिए प्रयास किया तो पिता उस पर भी हमलावर हो गया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
एसओ निगोहां जगदीश पांडेय के मुताबिक ,राती गांव निवासी सुरेंद्र साहू शराब का लती है। वह मंगलवार देर रात 11 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात पर पत्नी लक्ष्मी से कहासुनी हुई। इसी बीच उसका आठ माह का बच्चा कमलेश रोने लगा।
विज्ञापन
मां उसे चुप कराने चली गई। इसी बीच गुस्से में सुरेंद्र वहां पहुंचा। उसने कमलेश को उठाकर जमीन पर दो-तीन बार पटक दिया। इस पर भी संतोष नहीं हुआ तो उसने गला दबा दिया। मासूम को बचाने के लिए लक्ष्मी उससे भिड़ी लेकिन उस पर भी हमलावर हो गया।
विज्ञापन
वह भागकर बाहर गई। शोर मचाया तो ग्रामीण जुटे। ग्रामीणों ने सुरेंद्र को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। एसओ के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।