{"_id":"5adda8f54f1c1b60098b6141","slug":"man-hit-the-woman-by-tractor-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम तोड़ने से मना करने पर महिला के ऊपर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम तोड़ने से मना करने पर महिला के ऊपर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 23 Apr 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
शोकाकुल परिवारीजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के मोहल्ला नाला पार उत्तरी में आम तोड़ने से मना करने पर भड़के दबंग ने महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला नाला पार उत्तरी निवासी रईसा बानो (55) पत्नी लल्लन सोमवार दोपहर अपने खेत में निराई कर रही थी तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार दो लोग उसके आम की बाग से आम तोड़ते दिखे। रईसा ने आम तोड़ने से मना किया लेकिन वे नहीं माने।
महिला जब पास पहुंचकर विरोध जताने लगी तो ट्रैक्टर चालक भड़क उठा। उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली महिला पर चढ़ा दी। यह देख पड़ोस के खेत में काम कर रहा नानू चिल्लाता हुआ रईसा को बचाने दौड़ा तो दबंग ने उस पर भी ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इतने में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में फस गई। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे रईसा के परिवारीजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी का पता नहीं चल सका है।