{"_id":"60f731b28ebc3e6d83634199","slug":"man-got-suicide-lucknow-news-lko5878541196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को कॉल कर कहा कि अब दोबारा नहीं मिलूंगा... फिर गोमती में लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को कॉल कर कहा कि अब दोबारा नहीं मिलूंगा... फिर गोमती में लगा दी छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंदिरागर में रहने वाले अभय श्रीवास्तव (18) ने सोमवार देर रात गोमती में छलांग लगा दी। इसके पहले उसने अपने दोस्त सदान को रात 10.30 पर कॉल कर कहा कि अब दोबारा नहीं मिलूंगा। मैं मरने जा रहा हूं। बस यही शब्द कहकर मोबाइल डिस्कनेक्ट कर दिया। जानकारी पर हजरतगंज व गोमतीनगर थाने की पुलिस ने रात को युवक की तलाश शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद मंगलवार सुबह एसडीआरएफ को सूचना दी गई। एसडीआरएफ भी सात घंटे की तलाश करने केबाद खाली हाथ रही। बुधवार को दोबारा तलाश की जाएगी।
इंदिरानगर का अभय श्रीवास्तव पत्रकारपुरम में स्थित एक खिलौने की दुकान में काम करता था। सदान के मुताबिक, अभय ने उससे कहा कि ‘मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो चुका हूं और आत्महत्या करने जा रहा हूं’। सदान ने उसे समझाने की कोशिश की। उसे बातों में उलझाकर सदान ने अभय की बहन कीर्ति को कांफ्रेंस में ले लिया। कीर्ति ने उसे समझाते हुए घर आने के लिए कहा। कीर्ति के समझाने केबाद अभय ने घर जाने की बात कही। एक घंटे बाद अभय घर नहीं आया तो परिवारीजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था।
परिवारीजन रिवर फ्रंट के पास गोमती बैराज पहुंचे। वहां अभय की साइकिल पुल पर खड़ी मिली। सूचना पर पुलिस ने कुछ देर तलाश की लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली। सुबह सात बजे से एसडीआरएफ की टीम को तलाश के लिए लगाया गया लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। वहीं जीजा अमित प्रजापति ने बताया कि अभय ने फोन पर कुछ उधार चुकाने की बात भी कही थी। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, अभय की तलाश की जा रही है। अभी कुछ भी कहना उचित नहीं है। पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिए उसके मोबाइल की लोकेशन भी ली तो उसकी लोकेशन हजरतगंज में मिली।