फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man got beaten for not paying money in Lucknow.

लखनऊ: रुपये न देने पर युवक की पिटाई, वीडियो बनाकर किया वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2020 05:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Jan 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Man got beaten for not paying money in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के बाजारखाला में रुपये न देने पर राजाजीपुरम के हिमांशु की पिटाई कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। चार जनवरी को हुई मारपीट का वीडियो शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन


पीड़ित की तरफ से मारपीट व लूट की धारा में केस दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि हिमांशु चार जनवरी को निजी काम से अपट्रॉन के पास गया था, जहां समीर, सागर, राजा, हर्ष और अय्यूब ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


हिमांशु का आरोप है कि पांचों ने उसकी पिटाई करते हुए चार हजार रुपये छीन लिए। उससे 20 हजार रुपयों की मांग की। रुपया न देने पर दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। दबंगों ने मोबाइल से मारपीट का वीडियो भी बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के बाद पुलिस ने हिमांशु से संपर्क किया और उसकी तरफ से पांचों के खिलाफ केस दर्ज करके पारा निवासी समीर और राजाजीपुरम के सागर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed