फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man first kill and then do rape

यूपीः पहले महिला को मारा फिर लाश के साथ किया रेप

Sun, 18 Oct 2015 11:09 AM IST
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
man first kill and then do rape

यूपी के कानपुर में नवाबगंज के बनियापुरवा में छह दिन पहले लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने संगीता (38) की हत्या कर दी थी और फिर उसके साथ रेप किया। शनिवार को यह खुलासा नवाबगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की गिरफ्त में आए दोनों हत्यारोपियों से पूछताछ में हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बल्ली भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसपी पश्चिम राजेश एस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बनियापुरवा ख्योरापट्टी निवासी सत्य नारायण श्रीवास्तव की पत्नी संगीता की रविवार को घर में हत्या हुई थी। वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया महिला से थे उसके संबंध

man first kill and then do rape

बदमाश सत्य नारायण के घर से मोबाइल फोन और दो हजार रुपये लूट ले गए थे। सर्विलांस के जरिए लूटे गए मोबाइल की लोकेशन मिली।

नवाबगंज एसओ प्रमोद शुक्ला और क्राइम ब्रांच ने बिठूर के डल्लापुरवा निवासी जगदंबा प्रसाद के बेटे बबलू उर्फ बल्ली उर्फ राहुल और इसी क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी भूमि नारायण के बेटे धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

धर्मेंद्र ने बताया कि उसके और संगीता के तीन महीने से संबंध थे। वारदात के दिन वह बबलू के साथ मकान की पीछे की दीवार फांदकर संगीता के घर में घुस गया।

बक्सा खोलकर दो हजार रुपये निकाले तो संगीता विरोध करने लगी। इस पर बाहर पड़ी बल्ली से हत्या कर दी। इसके बाद उसके साथ रेप किया। धर्मेंद्र के मुताबिक बबलू भी संगीता की हत्या में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed