फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man fired on himself near vidhan bhawan

विधानभवन के पास युवक ने खुद को लगाई आग

Sun, 07 Nov 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
man fired on himself near vidhan bhawan
लखनऊ। हजरतगंज में विधानभवन के पास शनिवार सुबह एक किसान ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने बताया कि वह उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र के मलझा गांव का रहने वाला महेश (50) है। जमीन के विवाद के मामले में सुनवाई न होने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से क्षुब्ध होकर उसने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन

एडीसीपी (मध्य) राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी उन्नाव पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है। डॉक्टरों ने महेश के 40 फीसदी झुलसने की बात कही है। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि महेश शनिवार सुबह साइकिल से हजरतगंज आया था। पैतृक संपत्ति को लेकर महेश का परिवार के ही सुखलाल से करीब 20 साल से विवाद चल रहा है। सीओ चकबंदी के यहां उनका मामला लंबित है।
विज्ञापन

उन्नाव के डीएम-एसपी पहुंचे अस्पताल
महेश के आग लगाने की सूचना मिलते ही उन्नाव के डीएम रविंद्र कुमार व एसपी दिनेश त्रिपाठी तत्काल लखनऊ पहुंचे। अधिकारियों ने महेश से बातचीत की तो उसने बताया कि उसके पास करीब डेढ़ बीघा जमीन है, जिस पर भाई सुखलाल कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा भी नहीं मिल सका। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्नाव से सीओ राजकुमार शुक्ल व हसनगंज इंस्पेक्टर महेश चंद्र भी सिविल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने भी पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से भी था परेशान
लखनऊ। एसडीएम हसनगंज ने जानकारी दी कि महेश के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा के तहत 1.45 लाख रुपये भेजे गए थे। गांव के एक अन्य महेश के खाते में 1.20 लाख रुपये आए थे, मगर इस राशि से गलती से 40 हजार रुपये पीड़ित महेश के खाते में चले गए थे। जांच में इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों ने पीड़ित महेश के खाते से 40 हजार की इस धनराशि की निकासी पर रोक लगा दी थी। महेश इस रकम को अपना पैसा मान रहा था, इसी वजह से वह परेशान था। एसडीएम के मुताबिक, मामले की जांच कराने के साथ ही महेश को पूरे मामले से अवगत कराकर समझा दिया गया था। एसडीएम का कहना है कि महेश का पट्टीदार से जमीन विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

ठीक नहीं है मानसिक स्थिति
लखनऊ। महेश की पत्नी ने जानकारी दी कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका आशियाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल से इलाज चल रहा है। कुछ समय पहले ही महेश ने प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। उसमें उसे सात मत मिले थे। इसको लेकर वह परेशान था कि चुनाव में काफी रुपये भी खर्च हो गए थे। तभी से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed