फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man died in an accident in lucknow

बेकाबू कार ने बाइक सवार को कुचला , मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Oct 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Oct 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
man died in an accident in lucknow
रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala
लखनऊ के काकोरी में रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चंदन कश्यप (28) की जान ले ली। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही थी। इस बीच ग्रामीण पहुंच गए और शव आगरा एक्सप्रेसवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आसपास के कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुआवजे का आश्वासन और कार चालक की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।काकोरी कस्बा के शेख सादी मोहल्ला वार्ड निवासी किसान दिलीप कश्यप का बेटा चंदन कश्यप बाइक से मछली का चारा लेने लखनऊ गया था।
विज्ञापन


पिता दिलीप व छोटा बेटा गोविंद डाला से साथ में थे। वापसी में चंदन बाइक से आगे चल रहा था पीछे से पिता आ रहे थे। तभी रास्ते में बड़ा गांव मोड़ के करीब आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लाइन पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने चंदन की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चंदन सड़क के बीच में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक ने तेज रफ्तार से उसे कुचलते हुए भाग निकला। हादसे के बाद पिता बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण एसडीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे।

कार चालक को किया गिरफ्तार

man died in an accident in lucknow
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala

देर तक जब एसडीएम नहीं पहुंचे तो ग्रामीण एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। यही नहीं, पत्थर डालकर जाम लगा दिया और शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराकर एक्सप्रेस-वे खाली कराया।

डेढ़ घंटे बाद पहुंचे एसडीएम सदर अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने परिवारीजनों को उचित मुआवजा देने की बात कही। लेकिन वह सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। देर रात करीब आठ बजे एसडीएम और सीओ मलिहाबाद के समझाने के बाद ग्रामीणों ने शव को पुलिस को सुपुर्द किया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में प्रयुक्त कार भी पुलिस के कब्जे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed