{"_id":"5d6117eb8ebc3e93b24e18f6","slug":"man-died-due-to-electric-shock-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"11,000 वोल्ट्स की लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, कुछ महीने पहले ही हुआ था विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11,000 वोल्ट्स की लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, कुछ महीने पहले ही हुआ था विवाह
Sat, 24 Aug 2019 04:37 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 24 Aug 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के मलिहाबाद में शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ घूमने जा रहे युवक की 11,000 वोल्ट्स की लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक के दोस्त ने घर जाकर सूचना दी जहां से आस-पड़ोस की मदद से घरवाले उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई फैयाज ने बताया कि सदरपुर का रहने वाला नसीम (25) आरी जरदोजी का काम करता था। पांच माह पहले ही मृतक की शादी यासमीन से हुई थी। शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त शहनवाज के साथ पैदल घूमने निकला था।
रास्ते में ईदगाह नाले के पास 11000 वोल्ट्स की लाइन के चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। तुरंत ही उसके दोस्त ने घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर घरवाले उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भाई फैयाज के मुताबिक 6 माह पहले 11,000 वोल्ट्स की लाइन चोर काट ले गए थे तब से वह जमीन पर खुला पड़ा हुआ था। अचानक उसमें कैसे करंट आया इसको लेकर गांव के लोगों में रोष व्याप्त है लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जांच की मांग की है।