{"_id":"5f51e5995bca841be941a4e3","slug":"man-died-and-his-son-injured-in-an-accident-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सब्जी कारोबारी पिता-पुत्र को रौंदा, व्यवसायी की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने सब्जी कारोबारी पिता-पुत्र को रौंदा, व्यवसायी की मौके पर ही मौत
Fri, 04 Sep 2020 12:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में थाना कोतवाली क्षेत्र मुर्तिहा अंतर्गत गूढ़ हरखापुर मार्ग पर ग्राम मधवापुर के अशोक लाट के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार सब्जी कारोबारी पिता-पुत्र को ठोकर मार दी। जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात लगभग 11.45 बजे सब्जी व्यापारी मूरत यादव (47) पुत्र सूरजलाल निवासी ग्राम मधवापुर मजरा अहिरन कुट्टी अपने पुत्र दीपक के साथ सब्जी की खरीदारी कर घर जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते मे अशोक लाट के पास बालू गिरा कर वापस जा रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मूरत की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा दीपक घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। फरार ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे और पांच-छह बालू खाली कर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉलियों को ग्रामीणों ने रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।