{"_id":"5b5ae83d4f1c1b4c748b750d","slug":"man-did-not-get-stretcher-for-grand-mother-in-district-hospital-of-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दादी को गोद में लेकर भटकता रहा युवक, न स्ट्रेचर मिला न कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में दादी को गोद में लेकर भटकता रहा युवक, न स्ट्रेचर मिला न कर्मचारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Jul 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा जिला अस्पताल में अव्यवस्था हावी
- फोटो : amarujala
गोंडा के जिला अस्पताल में अव्यवस्था का बोलबाला है। इसका एक नमूना गुरुवार को देखने को मिला। तरबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम दीनपुरवा निवासी मोहम्मद शाहिद अपनी बुजुर्ग दादी साबिरा खातून को सीने में तकलीफ होने पर गुरुवार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा।
इमरजेंसी के गेट पर उसने कर्मचारियों व स्ट्रेचर की तलाश की लेकिन कुछ न मिलने पर वह दादी गोद में उठाकर डॉक्टर के पास ले गया। इमरजेंसी के डॉक्टर ने मरीज को सीने में तकलीफ की शिकायत होने पर चेस्ट फिजीशियन के पास ले जाने की सलाह दी।
वह इलाज व स्ट्रेचर के लिए भटकता रहा। वहीं जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीरप्पा का कहना है कि स्ट्रेचर की कमी नहीं है।