फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man cheated his wife for divorce in barabanki

धोखे से तलाकनामे पर लगवाया अंगूठा, पीड़िता- बोली पढ़ी लिखी होती तो नहीं होता ऐसा

Wed, 10 May 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी Updated Wed, 10 May 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
man cheated his wife for divorce in barabanki
डेमो - फोटो : amar ujala

तीन तलाक पर छिड़ी बहस के बीच तलाक देने वालों ने नया तरीका ढूंढ लिया है। बाराबंकी में ऐसे ही एक मामले में पत्नी के नाम घर की रजिस्ट्री कराने के बहाने पति ने उससे तलाकनामे पर अंगूठा लगवा लिया।

विज्ञापन


आरोपी युवक ने दूसरी शादी करने के बाद तलाक का नोटिस भेजा तो पीड़िता ने जहांगीराबाद थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम बनवा निवासी जन्नतुल (26) पुत्री सजन्नुल की शादी चार साल पूर्व मसौली के कटरा मोहल्ला निवासी अली मोहम्मद के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के दो साल बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसे कोई संतान नहीं हुई। इससे उसका पति नाराज रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे दिसंबर 2016 में रजिस्ट्री कार्यालय ले गया और कहा कि उसकी दादी का घर उसके नाम रजिस्ट्री करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पति ने घर के कागजात बता उससे तलाकनामे पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद वह उसे मायके भेज आया। कुछ दिन बाद पीड़िता ने बुला ले जाने को कहा तो वह बहाने बनाने लगा। बीती दो जनवरी को युवक ने दूसरी शादी सफदरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम चंदवारा निवासी एक युवती से कर ली।
 

पी‌ड़‌ित मह‌िला ने थाने में दी तहरीर

man cheated his wife for divorce in barabanki
डेमो
पीड़िता ने विरोध जताया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। फरवरी में उसके पति ने तलाक का नोटिस भेज दिया। पीड़िता ने इस संबंध में मंगलवार को जहांगीराबाद थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।    
 
पीड़िता जन्नतुल के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां नसीमुन, छोटा भाई अली अफ्फाक (15), सीमा (10) व शायरा (8) है। बेटी को तलाक देने की जानकारी पर उसकी मां व उसके भाई बहनों को काफी सदमा पहुंचा है। जन्नतुल कहती हैं कि काश पढ़ाई की होती तो तलाकनामे पर अंगूठा न लगाती और परिवार को तबाह होने से बचा लेती।      
   
‘पीड़िता ने पति पर धोखे से तलाक दिए जाने की तहरीर दी है। मामले की जांच के लिए उसके पति को थाने बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।’ - बीपी यादव,  थानाध्यक्ष जहांगीराबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed