फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man behind Mathura violence Ramvriksha Yadav died.

अपनी ही लगाई आग में जल मरा रामवृक्ष यादव

Sun, 05 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Man behind Mathura violence Ramvriksha Yadav died.

मथुरा कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव पर बना सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। जवाहरबाग में बवाल का मास्टरमाइंड रामवृक्ष अपनी ही लगाई आग में जिंदा जल गया था।

विज्ञापन


डीजीपी जावीद अहमद ने उसकी मौत की पुष्टि करते हुए शनिवार को कहा कि जवाहरबाग में पुलिस कार्रवाई के दौरान बनी झोपड़ी में लगी आग में जलकर रामवृक्ष की मौत हो गई थी। उस झोपड़ी में आग रामवृक्ष के साथियों ने ही लगाई थी।
विज्ञापन


इसमें एक महिला समेत 11 लोग जिंदा जल गए थे। डीजीपी ने दावा किया कि रामवृक्ष के साथियों ने उसकी लाश की तस्वीर देखकर शिनाख्त की।

उसके साथियों ने की शिनाख्त

Man behind Mathura violence Ramvriksha Yadav died.

एक दिन पहले मथुरा में ‘रामवृक्ष जिंदा होगा, तो पकड़ा जाएगा’ कहने वाले डीजीपी ने शनिवार को सबसे पहले ट्वीट कर रामवृक्ष की मौत की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सभी मृतकों की फोटो बृहस्पतिवार व शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए उसके साथियों को जेल में ले जाकर दिखाई गई। सभी ने एक फोटो को रामवृक्ष का बताया।

अस्पताल में भर्ती उसके साथियों ने भी उसी फोटो को रामवृक्ष का बताया। डीजीपी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए रामवृक्ष के परिवार वालों को मथुरा बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed