फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man attempt for suicide

पत्नी की जुदाई में हुआ बेकाबू, आना पड़ा फायर बिग्रेड को

Sat, 07 Sep 2013 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 07 Sep 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
man attempt for suicide

गाजीपुर थाने के लवकुश नगर में पत्नी वियोग में एक सिरफिरे ने जमकर तांडव किया।

विज्ञापन


सिरफिरे ने अपने बड़े भाई को बंधक बनाकर भाई और खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने की धमकी दी। मोहल्ले वालों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया।

सिरफिरा ससुराल से पत्नी को बुलाने की मांग कर रहा था। सूचना पर एसओ गाजीपुर, सीओ गाजीपुर व फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी पत्नी को बाराबंकी से बुलवाया। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस को छकाता रहा। साढ़े पांच घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ विवि में सफाई कर्मी कमलेश देवी अपने बेटे विजय (38) व अजय (35) के साथ लवकुश नगर में रहती हैं। अजय लखनऊ विवि और विजय गोमती नगर एक निजी अस्पताल में सफाई का काम करते हैं।

विजय की पत्नी का भी देहावसान हो चुका है। पुलिस के मुताबिक विजय की दिमागी हालत ठीक नहीं है। अजय का अपनी पत्नी आरती उर्फ शिवा से अनबन चल रही थी। एक माह पूर्व विवाद पर आरती के पिता उसे लेकर बाराबंकी स्थित घर चले गए।

अजय लगातार पत्नी को मनाने का प्रयास कर रहा था। बृहस्पतिवार को आरती के माता-पिता मोहल्ले में आए। लेकिन अजय के घर न जाकर पड़ोस के घर में मुलाकात कर वापस लौट गए।

उसके बाद शाम करीब 4 बजे से अजय ने हंगामा शुरू कर दिया। अजय ने अपने बड़े भाई विजय को कमरे में बंद कर लिया। अजय ने उसको कुर्सी में बांध दिया और अपने व भाई के ऊपर केरोसिन छिड़क दिया।

यही नहीं सिरफिरे अजय ने गैस स्टोव से गैस खोल दी। अजय ने धमकी दी कि जब तक उसकी पत्नी आरती मायके से नहीं आएगी। वह दरवाजा नहीं खोलेगा और किसी ने चालाकी दिखाई तो घर में आग लगा देगा।

उधर, धीरे-धीरे घरेलू गैस की महक पूरे मोहल्ले में फैल गई। बच्चों को खांसी आने लगी। घबराकर मोहल्ले वाले अजय के घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इस पर अजय ने कुल्हाड़ी लेकर मोहल्ले वालों को दौड़ा लिया।

सिरफिरे की हरकत से मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर सीओ विशाल पांडेय व एसओ गाजीपुर नावेंद्र सिंह सिरोही समेत भारी फोर्स और फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां पहुंच गई। दरवाजे तोड़ने के लिए मशीन मंगवाई गई।

एसओ ने मोहल्ले की दो महिलाओं को उससे बातचीत कर समझाने के लिए लगाया। महिलाओं ने बात शुरू की तो अजय ने कहा कि वह तीन दिन से खाना नहीं खाए है। जब तक आरती नहीं आएगी वह दरवाजा नहीं खोलेगा।

पुलिस ने उसे बातों में उलझाए रखा और फिर फोन कर उसकी पत्नी को बाराबंकी के सैदनपुर से बुलाया। रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ लवकुश नगर पहुंची। पुलिस ने उसकी पत्नी से बात कराई।


इसके बाद अजय को पानी पीने के लिए किचन भेजा। जैसे ही अजय वहां से हटा पुलिस ने मशीन से दरवाजा तोड़ा और पीछे से अजय को काबू किया। पुलिस को उसे काबू करने में करीब साढ़े पांच घंटे लग गए।

पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। रिंग रोड-19 चौकी प्रभारी चंद्रभान यादव ने आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed